Select Date:

एयरटेल बनी देश की दूसरी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी, एचडीएफसी बैंक को पछाड़ा

Updated on 18-05-2026 05:38 PM
नई दिल्ली: भारती एयरटेल देश की दूसरी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी बन गई है। शेयर मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के बीच कंपनी के शेयरों में दो फीसदी से ज्यादा तेजी आई और इसके साथ ही उसका मार्केट कैप 11.8 लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया। इसके साथ ही वह एचडीएफसी बैंक से आगे निकल गई। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी के शेयरों में कारोबार के दौरान 2 फीसदी की गिरावट आई और इसका मार्केट कैप 11.7 लाख करोड़ रुपये रह गया। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज 18 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है।

पिछले 5 साल में भारती एयरटेल के शेयरों में 270 फीसदी तेजी आई है जबकि एचडीएफसी बैंक का शेयर 49 फीसदी चढ़ा है। मार्केट कैप के हिसाब से रिलायंस, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के बाद आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एचयूएल और एलआईसी का नंबर है।

कहां तक जाएगी कीमत?

बोफा सिक्योरिटीज ने एयरटेल के शेयर को 2,320 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। कंपनी का शेयर अभी बीएसई पर 1.88% की तेजी के साथ 1940.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में यह 1,904.60 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,909.35 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1,953.95 रुपये तक चढ़ा। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 2,174.70 रुपये है जबकि न्यूनतम स्तर 1,745 रुपये है।जेपी मोर्गन ने भारती एयरटेल को 2,250 रुपये का टागरेट प्राइस दिया है जबकि गोल्डमैन सैश ने बाय रेटिंग के साथ टागरेट प्राइस 2,250 रुपये से घटाकर 2,210 रुपये कर दिया। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक का शेयर आज कारोबार के दौरान 751.50 रुपये तक गिरा। पिछले सत्र में यह 767.80 रुपये पर बंद हुआ था और आज 760.20 रुपये पर खुला। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,020.35 रुपये और न्यूनतम स्तर 726.75 रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.