बड़ी मुसीबत में फंसीं ऐश्वर्या राय बच्चन, टैक्स नहीं भरने पर घर पहुंचा नोटिस
Updated on
17-01-2023 08:53 PM
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की सुंदरता की तो हर तरफ तारीफ होती है। वो हैं ही ऐसी। ऐश्वर्या के दीवाने हर जगह हैं। लेकिन कई बार एक्ट्रेस कई ऐसी खबरों में बनी रहती हैं, जिससे उनपर सवाल खड़े हो जाते हैं। वैसे तो ज्यादातर ऐश्वर्या अपने परिवार के साथ ही व्यस्त रहती हैं लेकिन वो इस बार कुछ अलग तरह की ही मुसीबत में फंस गई हैं। ऐश्वर्या राय का नाम बकाया टैक्स वाली लिस्ट में आ गया है। खबर है कि ऐश्वर्या राय की जमीन पर बाकी टैक्स के चलते नासिक के तसलीदार ने एक्ट्रेस के खिलाफ नोटिस भेजा है।
जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को सिन्नर (नासिक) तहसीलदार के तरफ से नोटिस भेजा गया है। बता दें कि नासिक के सिन्नर के अड़वाड़ी इलाके में ऐश्वर्या राय की पवन चक्की के लिए जमीन है। इसी जमीन का एक साल का 21,960 रुपया टैक्स के रूप में बकाया है, जिसके चलते सूबे के तहसीलदार की ओर से ऐश्वर्या राय के खिलाफ ये नोटिस भेजा गया है।
एक हेक्टेयर जमीन
खबरें हैं कि ऐश्वर्या के पास सिन्नर के थानगांव के पास अदवाड़ी के पहाड़ी इलाके में करीब 1 हेक्टेयर जमीन है और ऐश्वर्या पर इस जमीन का एक साल का टैक्स बकाया है। ऐसे में ऐश्वर्या के साथ 1200 संपत्ति मालिकों को भी टैक्स बकाया के लिए नोटिस जारी किया गया है। इस तरीके से ऐश बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं।
मार्च तक चुकाना है बकाया
राजस्व विभाग की तरफ से यह कार्रवाई की गई है और मार्च के अंत तक वसूली को पूरा करने के लिए कहा गया है, क्योंकि मार्च का महीना राजस्व विभाग के लिए क्लोजिंग का महीना होता है। हालांकि ऐश्वर्या राय ने अभी इस मामले पर रिएक्ट नहीं किया है। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या ने पवन ऊर्जा उत्पादन करने वाली कंपनी सुजलॉन में निवेश किया है। ऐश्वर्या राय के अलावा भी कई मशहूर हस्तियों ने भी पवन ऊर्जा कंपनी सुजलॉन में निवेश किया है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…