अजय देवगन और काजोल की लाडली नीसा देवगन हुईं 20 की पूरी, बर्थडे पर पापा- मम्मी ने बेटी को किया लाड
Updated on
20-04-2023 09:10 PM
काजोल और अजय देवगन के साथ-साथ उनकी बेटी नीसा भी चर्चा में रहती हैं। कभी पब्लिक अपीरयेंस की वजह से तो कभी पार्टीज की वजह से। इस बार वह अपने जन्मदिन के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, नीसा देवगन 20 साल की हो गई हैं। उनके मम्मी-पापा ने उनके लिए इंस्टाग्राम पर प्यारी-प्यारी फोटोज पोस्ट की हैं। पोस्ट के साथ विश किया। जहां अजय ने उन्हें अपनी शान बताया, वहीं काजोल ने कहा कि उनकी 'बेबी गर्ल' अब बड़ी हो गई है।
काजोल ने NMACC लॉन्च के दौरान की एक फोटो पोस्ट की है। इसमें वह दोनों बेहद प्यारी लग रही हैं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने बेटी के बर्थडे पर लिखा है- ये हम हैं और यही हमारी हमेशा की कहानी है। तुम्हारे सेंस ऑफ ह्यूमर और तुम्हारी बुद्धिमानी बेहद पसंद है। तुम मेरी दिल के बेहद करीब हो। मेरी छोटी-सी बेबी गर्ल को ढेर सारा प्यार। तुम हमेशा यूं हंसती-मुस्कुराती रहो।
पापा अजय ने दी बधाई
वहीं, अजय देवगन ने भी बेटी नीसा को बधाई दी। उन्होंने चार पोज में अलग-अलग फोटोज पोस्ट की हैं। कैप्शन में लिखा- फादर ऑफ प्राइड। हैप्पी बर्थडे बेबी। दोनों ही इस फोटो में बेहद प्यारे लग रहे हैं। इन फोटोज में ये ब्लैक एंड व्हाइट ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे हैं।
नीसा देवगन की पढ़ाई
बता दें कि नीसा देवगन ने सिंगापुर के ग्लिओन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में स्कूल खत्म करने के बाद नीसा देवगन स्विट्जरलैंड में आगे की पढ़ाई के लिए गई थीं। वह वहां से कुछ महीने पहले ही घर लौटी है और रोजाना अपने दोस्तों के साथ नजर आती हैं। वो हाल ही में जैसलमेर भी गई थीं। हालांकि कई बार वह आलोचना का भी शिकार हो जाती हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…