Select Date:

चित्रगुप्त बनकर अजय देवगन ने दिखाया सिद्धार्थ मल्होत्रा को उनके कर्मों का आइना

Updated on 09-09-2022 06:04 PM

सिद्धार्थ मल्होत्रा, अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म थैंक गॉड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखकर क्लीयर हो गया है कि थैंक गॉड कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में अजय चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं जो सिद्धार्थ के अच्छे और बुरे कर्मों को उनके सामने लाते हैं। ट्रेलर की शुरुआत होती है सिद्धार्थ मल्होत्रा से जो गाड़ी ड्राइव कर रहे होते हैं और उनकी पत्नी यानी रकुल प्रीत सिंह का कॉल आता है। बात करते-करते सिद्धार्थ का एक्सीडेंट हो जाता है जिसके बाद दिखाया जाता है कि वह यमलोक में हैं और जिंदगी और मौत के बीच लटक रहे हैं।

क्या है ट्रेलर में

इसके बाद अजय जो चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं वह अजय को उनके कर्मों का आइना दिखाते हैं। अजय बताते हैं कि सिद्धार्थ अपनी पत्नी से जलते हैं, गुस्सा बहुत आता है और साथ ही वह दूसरी लड़कियों पर भी दिल हारते हैं। अजय वहीं चित्रगुप्त के किरदार में शानदार दिखे। कभी वह एंग्री यंग मैन नजर आते हैं तो कभी जॉली। फिल्म की कहानी काफी अलग है और साथ ही स्टोरी कॉमेडी है। त्यौहार के मौके पर ऐसी फनी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। तो हो सकता है कि इस फिल्म को पसंद किया जाए।

सिद्धार्थ-अजय की पहली फिल्म

बता दें कि इस फिल्म के जरिए सिद्धार्थ और अजय पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। वहीं रकुल के साथ वह तीसरी बार फिल्म कर रहे हैं। फिल्म में इन तीनों स्टार्स के अलावा नोरा फतेही भी हैं। हालांकि नोरा का फिल्म में एक स्पेशल गाना है बस। फिल्म को इंद्र कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने टोटल धमाल जैसी शानदार फिल्म बनाई है। ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा गया है, इस दीपावली होगा, सभी कर्मों का हिसाब। थैंक गॉड की बात करें तो ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है यानी कि 25 अक्टूबर को। बता दें कि इस फिल्म की अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी। राम सेतु में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा लीड रोल में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.