ओपनिंग डे पर अजय देवगन की सबसे कमजोर फिल्म बनी 'औरों में कहां दम था', दर्शकों को तरसी 'उलझ'
Updated on
03-08-2024 02:44 PM
बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को रिलीज दोनों ही नई फिल्में 'औरों में कहां दम था' और 'उलझ' का हाल बुरा है। दोनों ही फिल्मों की बहुत खराब शुरआत हुई है। खासकर 'औरों में कहां दम था' में अजय देवगन और तब्बू जैसे स्टार पावर के बावजूद यह फिल्म पहले दिन बुरी तरह पिटी है। यह बीते कई साल में अजय देवगन की सबसे कमजोर ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इन फिल्मों की पहले दिन की कमाई का हाल ये है कि 8 दिन पुरानी MCU की 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' ने इन दोनों की कुल कमाई से भी अधिक का बिजनस किया है।
'औरों में कहां दम था' के डायरेक्टर नीरज पांडे हैं। वह 'स्पेशल 26', 'ए वेन्सडे' और 'बेबी' जैसी एक्शन-थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपना जॉनर बदला है और बुरी तरह असफल हुए हैं। यह फिल्म पहले 2023 में ही रिलीज होने वाली थी। तीन बार पोस्टपोन हो चुकी यह फिल्म अब जब थिएटर में रिलीज हुई, तो बड़े स्टार्स की मौजूदगी के बावजूद शोज में ओपनिंग डे पर 100 में से करीब 80 सीटें खाली ही नजर आई हैं।
'औरों में कहां दम था' ने कमाए महज 2.10 करोड़ रुपये
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'औरों में कहां दम था' ने पहले दिन 2.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई में आगे वीकेंड में थोड़ी उछाल की संभावना है, लेकिन बहुत उम्मीद करना भी बेमानी होगी। यह एक मैच्योर रोमांटिक ड्रामा है, जिसको लेकर हमारे भारतीय दर्शक अब तक बहुत उत्साहित नहीं रहे हैं। हालांकि, इसका अंदेशा मेकर्स को भी लग चुका है, क्योंकि तभी फिल्म के प्रमोशन पर बहुत खर्च नहीं किया गया है।
'उलझ' ने ओपनिंग डे पर किया सिर्फ 1.10 करोड़ का कारोबार
दूसरी ओर, जान्हवी कपूर की 'उलझ' ने पहले दिन महज 1.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस फिल्म के शोज में दर्शक नदारद ही दिखे हैं। औसत ऑडियंस ऑक्यूपेंसी करीब 13% रही है। 'उलझ' एक बढ़िया स्पाई थ्रिलर बनते-बनते रह गई है। कोरोना महामारी के बाद जिस तरह से दर्शकों का मिजाज बदला है, यह ऐसी फिल्म है जिसे आप घर की स्क्रीन पर ही देखना चाहेंगे।
फर्स्ट वीकेंड के बाद डूब जाएगी दोनों की नैया
कुल मिलाकार, दोनों ही नई बॉलीवुड रिलीज ने पहले ही दिन बुर तरह निराश किया है। इन दोनों की कुल कमाई से भी अधिक 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार शुक्रवार को 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' ने किया है। साफ है कि 'औरों में कहां दम था' और 'उलझ' इन दोनों को ही फर्स्ट वीकेंड के बाद सोमवार से लाखों की कमाई से संतोष करना पड़ सकता है।
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए…
'बॉर्डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म और 'सुराग' जैसे क्लासिक शो के एक्टर सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोला है, और उन लोगों को जमकर कोसा है, जो…
भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी बॉलीवुड की भी पहली लेडी सुपरस्टार रहीं। देश ही नहीं, दुनियाभर में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही। यहां तक…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ ब्राह्मण बच्चे मंत्रोच्चारण करते और वेदों की पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस…
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…