मुस्लिम दोस्त की बहन से अजीत अगरकर को हुआ था इश्क, सबके खिलाफ जाकर की शादी, तोड़ दी थी सारी बंधने
Updated on
05-07-2023 09:09 PM
मुंबई: इश्क और मोहब्बत के आगे मजहब की कोई भी दीवार नहीं टिक पाती है। यूं तो ये बातें फिल्मी लग सकती है लेकिन ऐसे कई किस्से और कहानियां हैं जो सच भी है। मोहब्बत की ऐसी ही एक कहानी है टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर की जो अब भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य चयनकर्ता बने हैं। क्रिकेट के गलियारों में कई ऐसी लव स्टोरी हैं जिसने उम्र और धर्म के जंजीरों को तोड़कर शादी रचाई, लेकिन अजीत अगरकर की कहानी बांकियो से जुदा है।
भारत के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले अगरकर ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से ना जाने कितने ही बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया लेकिन प्यार के मामले में वह अपने मुस्लिम दोस्त की बहन के सामने क्लीन बोल्ड हो गए।
जी हां, अजीत अगरकर ने अपने मुस्लिम दोस्त की बहन से शादी रचाई है। उनका नाम फातिमा फातिमा गदियाली। अजीत और फातिमा ने साल 2002 में शादी के बंधन में बंधे। यह उस दौर की बात है जब अगकर टीम इंडिया के प्रीमियर पेस बॉलर हुआ करते थे।
दोस्त की बहन से इश्क कर बैठे अगरकर अजीत अगरकर और फातिमा की दोस्ती क्रिकेट के मैदान से हुई। दरअसल फातिमा अपने भाई के साथ क्रिकेट मैच देखने आई करती थी। यही पर दोनों की मुलाकात हुई और यह सिलसिला जारी। फातिमा का भाई अगरकर का दोस्त था। धीरे-धीरे मुलाकातों के बाद दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और दोनों डेट करने करने लगे। यह बात जब दोनों के घर वालों को पता लगी तो इसका खूब विरोध हुआ लेकिन वह अपने फैसले पर डटे रहे।
घर वाले थे अगरकर और फातिमा के खिलाफ अजीत अगर और फातिमा के लिए घरवालों को मनाना आसान नहीं था। इन दोनों के प्यार के बीच धर्म की दीवार आ रही थी लेकिन अगरकर और फातिमा के इरादे पक्के थे। वह अपने परिवार को राजी करने के लिए डटे रहे और आखिरकार काफी मश्कत करने पर उनकी शादी हो सकी। इसी साल इन दोनों ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने राज रखा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…