अजित पवार खेमे को चाहिए 3 बड़े मंत्रालय, सरकार में आते ही NCP की डिमांड, शिंदे-फडणवीस की बढ़ी टेंशन
Updated on
12-07-2023 01:29 PM
मुंबई: एनसीपी नेता अजित पवार भले ही एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की भी शपथ ले ली है। लेकिन अभी तक अजित पवार को कोई विभाग नहीं दिया गया है। यहां तक कि उनके साथ मंत्री बने आठ एनसीपी के विधायक भी विभाग के अलॉटमेंट का इंतज़ार कर रहे हैं। अब माना जा रहा था कि अजित पवार को वित्त मंत्रालय दिया जा जायेगा। हालांकि, एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से हो रहे जबरदस्त विरोध की वजह से अजित पवार को झटका लग सकता है। यह जानकारी भी सामने आ रही है कि अजित पवार की तरफ से वित्त, राजस्व और जल संपदा विभाग की मांग की जा रही है। हालांकि, इस बात की संभावना है कि अजित पवार को यह तीनों ही विभाग न दिए जाएं। दरअसल बीजेपी इस दिशा में ज्यादा इच्छुक नजर नहीं आ रही है।
राजस्व मंत्रालय फिलहाल बीजेपी ने कद्दावर नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के पास है। ऐसे में उनसे एक विभाग छीनकर दूसरे को देने का जोखिम लेने के मूड में बीजेपी नजर नहीं आ रही है। अगर अजित पवार को राजस्व विभाग दिया गया तो कैबिनेट में राधाकृष्ण विखे पाटिल की अहमियत कम हो जाएगी। इससे विखे पाटिल के नाराज होने की भी आशंका है।
अजित पवार का विरोध क्यों कर रहा है एकनाथ शिंदे गुट? इस टकराव की शुरुआत महाविकास अघाड़ी सरकार से हुई थी। उस समय अजित पवार राज्य के उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ वित्त मंत्री भी थे। तब एकनाथ शिंदे गुट ने यह आरोप लगाया था कि अजित पवार ने जानबूझकर उनके विधायकों फंड नहीं दिया। इसके अलावा शिंदे गुट के विधायकों ने यह भी कहा था कि वे सिर्फ इसलिए शिवसेना नहीं छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें फंड नहीं मिल रहा है। बल्कि उन्हें एनसीपी के साथ सत्ता में रहना ही नहीं है। शिंदे गुट को इस बात का भी डर है कि अजित पवार को वित्त मंत्री का पद देने से कहीं दोबारा उन्हें फंड मिलने की दिक्कत न आए।
महाराष्ट्र सरकार में फिलहाल 29 मंत्री हैं। जिसमें से दस मंत्री बीजेपी और दस मंत्री एकनाथ शिंदे गुट के हैं। जबकि नौ मंत्री एकनाथ शिंदे गुट के हैं। फिलहाल 14 विधायकों को अभी भी मंत्रिपद दिया जा सकता है। हालांकि, ताजा जानकारी के अनुसार अब एकनाथ शिंदे और बीजपी के छह- छह विधायक मंत्री बनाये जा सकते हैं जबकि दो सीटें खाली राखी जा सकती हैं।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…