शिवपाल यादव से मिलने उनके घर पहुंचे अखिलेश यादव, घंटे भर तक चली मीटिंग
Updated on
15-07-2023 12:50 PM
लखनऊः उत्तर प्रदेश के सियासी चाचा-भतीजे अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच नजदीकियां तेजी से बढ़ रही हैं। पार्टी में वापसी के बाद और लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सपा में चाचा का कद बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसकी बानगी है कि पार्टी की नई कार्यकारिणी बनाने से पहले पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सपा के महासचिव शिवपाल यादव से मिलने के लिए उनके आवास पहुंच गए। दोनों के बीच तकरीबन एक घंटे तक बातचीत हुई है।
अखिलेश के शिवपाल के घर जाने को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि नई कार्यकारिणी के गठन में कुछ गंभीर मसले सामने आ रहे हैं, जिसे सुलझाने के लिए अखिलेश को चाचा की मदद लेनी पड़ी है। बहरहाल, लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और इसे लेकर सपा युद्ध स्तर पर जुट गई है। ऐसा लगता है कि अखिलेश को यह आभास हो गया है कि बिना चाचा के सहयोग के बीजेपी के खिलाफ इस जंग में कामयाबी नहीं मिलने वाली है। यही कारण है कि पार्टी में अब चाचा की मांग भी बढ़ने लगी है।
विधानसभा में भी अब अखिलेश और शिवपाल अगल-बगल बैठेंगे। पहले अखिलेश के साथ पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद बैठते थे लेकिन पार्टी के मुख्य सचेतक ने पत्र लिखकर स्पीकर को अवगत कराया है कि अवधेश प्रसाद की सीट को शिवपाल सिंह यादव के नाम से अलॉट कराया जाए। बता दें कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के दौरान अपने पुराने झगड़े को भूलकर शिवपाल यादव और अखिलेश यादव साथ आ गए थे। दोनों ने ही ऐलान किया था कि अब वे साथ मिलकर ही मुलायम सिंह यादव की विरासत को आगे लेकर जाएंगे। इसका फायदा भी सपा को मिला और डिंपल यादव भारी बहुमत के साथ जीतकर लोकसभा पहुंचीं।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…