Select Date:

नूंह हिंसा को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, मणिपुर के बाद हरियाणा में फेल हुआ डबल इंजन

Updated on 01-08-2023 12:56 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरियाणा हिंसा मामले में केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की मनोहर लाल सरकार को घेरा है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बड़े दावे के बाद अखिलेश का बयान आया है। सीएम योगी ने डबल इंजन की सरकार के कारण प्रदेश में पर्वों के शांतिपूर्ण आयोजन और कानून व्यवस्था के राज की बात कही। यूपी के विकास में डबल इंजन के सरकार के योगदान को सामने रखा। अब इस मामले को अखिलेश यादव ने अपने ही तरीके से पेश किया है। उन्होंने हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा है कि हरियाणा की हिंसा, मणिपुर के बाद ‘डबल इंजन’ सरकार की नाकामी का एक और उदाहरण है। सरकार के रूप में भाजपा का इंजन फेल हो गया है।

अखिलेश यादव के बयान पर राजनीति गरमा गई है। मणिपुर का मुद्दा इस समय सबसे अधिक चर्चा में बना हुआ है। मणिपुर में जिस प्रकार से हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। महिलाओं के साथ हिंसा का वीडियो सामने आया है। उसके बाद से देश भर में इसको लेकर आक्रोश का माहौल है। मणिपुर की घटना को लेकर संसद का मॉनसून सत्र पूरी तरह से बाधित हो रहा है। इस सबके बीच हरियाणा से लेकर राजस्थान तक से हिंसा की खबरें सामने आई हैं। हरियाण के नूंह और मेवात में हिंसा की घटनाओं के बाद से लगातार इस पर राजनीतिक बयान आ रहे हैं। हालांकि, अखिलेश यादव ने केवल नूंह की घटना का जिक्र कर भाजपा पर निशाना साधा है।

नूंह में सोमवार को भड़की हिंसा

नूंह में सोमवार को हिंसा भड़की थी। एक धार्मिक जुलूस पर पथराव होने के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ लिया। हिंसा शुरू हो गई। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी होने लगी। एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए गए। गाड़ियों में जमकर तोड़-फोड़ की गई। गाड़ियों में आग लगाना शुरू कर दिया गया। धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता था। उपद्रवियों ने पुलिस थाने पर भी हमला किया। इस हमले में दो होमगार्ड की मौत हो गई। हिंसा की घटना को देखते हुए नूंह से गुरुग्राम तक इंटरनेट को बंद कर दिया गया। दो अगस्त तक इंटरनेट को बंद रखने का आदेश दिया गया है। भारी संख्या में हिंसाग्रस्त इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.