Select Date:

अकरम ने बाबर को खरी खोटी सुनाई

Updated on 30-10-2022 06:58 PM

लाहौर. टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की लगातार दो हार के बाद हाहाकार मचा है. भारत के बाद पाकिस्तान को जिम्बाब्वे ने भी हरा दिया, जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर्स मौजूदा टीम पर गुस्सा हैं.

पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने इस बीच पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को खरी खोटी सुनाई है, साथ ही उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और एक्सपर्ट्स अलग-अलग टीवी चैनल पर चर्चा कर रहे हैं. वसीम अकरम ने इसी दौरान पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर पर सवाल खड़े किए और कहा कि वहां पर शोएब मलिक जैसे प्लेयर की जरूरत है, जो लगातार खुद को साबित कर रहे हैं.

पाकिस्तान के ए स्पोर्ट्स चैनल पर वसीम अकरम ने कहा, ‘मैं अगर कप्तान होता तो मेरा गोल सिर्फ वर्ल्ड कप जीतना है, उस वक्त पर मुझे गधे को भी बाप बनाना पड़े मैं बना लूंगा. अगर मुझे शोएब मलिक मिडिल में चाहिए तो मैं चाहूंगा कि सेलेक्टर्स को ये कहूं कि मुझे इनकी ज़रूरत है.

वसीम अकरम का ये बयान काफी वायरल हुआ और लोगों ने इसपर मज़े भी लिए. सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि वसीम अकरम को शायद मालूम नहीं है लेकिन वह बातों-बातों में शोएब मलिक को यहां पर गधा बुला रहे हैं. साथ ही इस बातचीत के दौरान शोएब मलिक का रिएक्शन भी कमाल का रहा.

आपको बता दें कि 40 साल के शोएब मलिक भले ही पाकिस्तान की टीम का हिस्सा ना हो, लेकिन वह फ्रेंचाइजी लीग में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. मिडिल में आकर पारी को संभालना हो या फिर तेजी से रन बनाना हो, शोएब मलिक ने कई बार कमाल किया है. यही वजह है कि पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर को देखते हुए हर कोई उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में लाने की मांग कर रहा था.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.