अक्षर पटेल ने साफ शब्दों में बताया क्यों हारी दिल्ली कैपिटल्स, इन्हें ठहराया जिम्मेदार
Updated on
13-05-2024 12:01 PM
बेंगलुरु: दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है। इस मैच में बैन की वजह से ऋषभ पंत नहीं खेले थे। कार्यवाहक कप्तान अक्षर पटेल ने टीम को 47 रन की हार के बाद कहा कि उन्हें विरोधी टीम को 150 रन तक रोकना चाहिए था। इस हार के दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में जाने की उम्मीद लगभग समाप्त हो गई है।
अक्षर ने बताई हार की वजह
अक्षर पटेल की अनुसार दिल्ली कैपिटल्स को खराब फील्डिंग की वजह से हार मिली। उनकी टीम ने आरसीबी के खिलाफ तीन ओवर के अंदर चार कैच गिराए थे। इसमें दो कैच तो अक्षर ने खुद छोड़े। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘कैच छोड़ने से हमें नुकसान हुआ। उन्हें 150 रन तक रोका जा सकता था। जब आप पावरप्ले में चार विकेट खो देते हैं तो आप हमेशा मैच में पीछा कर रहे होते हैं।’
गेंद पिच में फंस रही थी
अक्षर पटेल ने बताया कि गेंद पिच में रुककर आ रही थी। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, ‘160-170 रन प्रतिस्पर्धी स्कोर होता। पिच से कुछ गेंदें रुककर आ रही थी। कुछ गेंद तेजी से निकल रही थी और कुछ रुककर आ रहीं थी। जब आपके मुख्य खिलाड़ी रन आउट हो जाते हैं और आप पावरप्ले में चार खो देते हैं, तो मुश्किल हो जाती है।’
मैच में क्या क्या हुआ?
आरसीबी के 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम अक्षर (39 गेंद में 57 रन, पांच चौके, तीन छक्के) के अर्धशतक और शाई होप (29) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 56 रन की साझेदारी के बावजूद 19.1 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। इससे पहले रजत पाटीदार ने 32 गेंद में तीन छक्कों और तीन चौकों से 52 रन की पारी खेलने के अलावा विल जैक्स (29 गेंद में 41 रन, तीन चौके, दो छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी भी की जिससे आरसीबी ने नौ विकेट पर 187 रन बनाए। दिल्ली ने इन दोनों बल्लेबाजों के कैच टपकाए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…