Select Date:

अक्षय कुमार कार एक्सीडेंट: ड्राइवर गिरफ्तार, लापरवाही और गैरजिम्मेदारी का लगा आरोप

Updated on 21-01-2026 12:45 PM
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की कार के एक्सीडेंट के कुछ घंटों बाद मुंबई की जुहू पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। ANI के अनुसार ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर जिम्मेदारी का आरोप लगाया गया है। आरोपी की पहचान राधेश्याम राय के रूप में हुई है।

मालूम हो कि सोमवार रात को अक्षय कुमार की सिक्योरिटी कार भयानक एक्सीडेंट का शिकार हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, दो कारों और एक ऑटो रिक्शा की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई, जब एक कार ने ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो रिक्शा पलट गया और अक्षय की सिक्योरिटी कार से जा टकराया। एक्सीडेंट के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
ANI के अनुसार, तेज रफ्तार कार के ड्राइवर राधेश्याम पर बीएनएस की धारा 281, 125(ए) और 125(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बारे में बात करते हुए ड्राइवर के भाई मोहम्मद समीर ने बताया, 'ये घटना रात करीब 8 से साढ़े 8 के बीच हुई। मेरा भाई ऑटो रिक्शा चला रहा था और पीछे की सीट पर एक यात्री बैठा था। एक्टर अक्षय कुमार की इनोवा और मर्सिडीज उनके पीछे आ रही थीं। जब मर्सिडीज ने इनोवा को टक्कर मारी तो इनोवा ऑटो से टकरा गई। मेरा भाई और वो यात्री उसके नीचे दब गए। पूरा रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। मेरे भाई की हालत गंभीर है।'

विदेश से लौट रहे थे अक्षय और ट्विंकल

बताया जा रहा है कि अक्षय और ट्विंकल दोनों अपनी शादी की 25वीं वेडिंग एनिवर्सिरी विदेश में मनाकर घर वापस लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों की झलक भी दिखाई थी। फिलहाल, दोनों ने इस घटना पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.