अवतार 2 देखने थिएटर पहुंचे अक्षय कुमार:बेटी नितारा भी आईं नजर, बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव दिखे खिलाड़ी कुमार
Updated on
19-12-2022 06:29 PM
बॉलीवुड के खिलाडी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी बेटी नितारा के साथ स्पॉट
हुए है जिसका एक वीडियो सामने आया है। अक्षय अपनी बेटी के साथ हॉलीवुड
फिल्म 'अवतारः द वे ऑफ वॉटर' देखने के लिए पहुंचे थे। वीडियो में देखा जा
सकता है कि अक्षय कुमार, नितारा का हाथ पकड़कर चल रहे हैं। इस दौरान एक्टर
ब्लैक हुडी और जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे नितारा चल रही हैं।
इस दौरान अक्षय बेटी नितारा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव दिख रहे हैं, क्योंकि
पैपराजी की भीड़ ने उन्हें घेर रखा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय
कुमार की साल 2022 में पांच फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें 'बच्चन पांडे',
'सम्राट पृथ्वीराज', 'रक्षा बंधन', 'कठपुतली' और 'राम सेतु' शामिल हैं। और
अब जल्दी ही वह 'बड़े मियां छोटे मियां', सेल्फी', 'कैप्सूल गिल', 'ओएमजी
2', 'गोरखा' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…