Select Date:

सुनील शेट्टी ने फेमस ग्रुप के साथ 'आंखों में बसे हो तुम' पर किया मजेदार डांस, लोगों ने उन्हें कहा- पुरानी वाइन

Updated on 16-03-2023 10:47 PM
सुनील शेट्टी बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार हैं। हालांकि, उन्होंने अक्सर ये स्वीकार किया है कि डांस के मामले में वो इतने अच्छे नहीं हैं। वैसे सुनील शेट्टी के अब तक के करियर की बात करें तो उनकी फिल्मों के कई ऐसे गाने हैं जिनमें लोग अब भी उनके फुट स्टेप को याद करते हैं। सुनील शेट्टी ने इतने साल बाद एक बार फिर से अपनी ही फिल्म 'टक्कर' के गाने 'आंखों में बसे हो तुम' पर एक डांस ग्रुप के साथ किया है। अब सुनील शेट्टी का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Suniel Shetty grooves with Norwegian dance group: 'शहर की लड़की' (रक्षक), 'हाय हुकू हाय हुकू हाय हाय (गोपी किशन) जैसे सुनील शेट्टी के कई ऐसे गाने हैं जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं। अब सुनील शेट्टी अपनी ही फिल्म के पॉप्युलर गाने 'आंखों में बस हो तुम' पर Norwegian dance group के साथ डांस करते दिख रहे हैं। इस ऑरिजिनल गाने में सुनील शेट्टी के साथ सोनाली बेंद्रे नजर आई थी। अब इस डांस का नया वीडियो इंटरनेट पर छाया है।ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

चीज़ और पुरानी वाइन से हुई तुलना

इस वीडियो पर लोग खूब कॉमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इस फेमस डांस ग्रुप की तुलना जहां चीज़ से की है वहीं सुनील शेट्टी को पुरानी वाइन बता रहे हैं।

फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर खूब हो रही चर्चा

Suniel Shetty इन दिनों अपनी फिल्म 'हेरा फेरी 3' और वेब सीरीज 'हंटर - टूटेगा नहीं तोड़ेगा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी के साथ अक्षय कुमार और और परेश रावल 'हेरा फेरी' के सीक्वल का प्रमोशनल वीडियो शूट करते दिखे, जिसे देखकर फैन्स बेहद खुश हुए। सुनील शेट्टी ने बताया कि अक्षय को उन्होंने इस फिल्म को टॉप प्रायॉरिटी देने की सलाह दी थी।

कहा- कार्तिक अक्षय को कभी रिप्लेस नहीं कर सकते

ईटाम्स को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने फिल्म में कार्तिक आर्यन को लेकर भी चर्चा की । उन्होंने कहा था कि कार्तिक को अक्षय कुमार के रोल के लिए नहीं चुना जा सकता। उन्होंने कहा था- कार्तिक भले आज के जमाने के दमदार एक्टर हैं, लेकिन वो अक्षय को रिप्लेस कभी नहीं कर सकते क्योंकि राजू आखिर राजू ही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कार्तिक के जिस रोल की चर्चा हो रही था वो एक नया किरदार है जो फिल्म की कहानी को जोड़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.