सात मराठा वीरों की कहानी है 'वेडात मराठे वीर दौडले सात'
बता दें कि 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' में सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज
ही नहीं बल्कि सात मराठा वीरों की कहानी को पर्दे पर दिखाया जाएगा। ऐसे में
जानकारी के मुताबिक फिल्म में छत्रपति शिवाजी बने अक्षय का किरदार काफी
बड़ा नहीं लेकिन अहम होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 2023 में
दिवाली पर रिलीज हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अक्षय कुमार के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स
बात अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेट्स की करें तो मराठी फिल्म 'वेडात मराठे
वीर दौडले सात' के साथ ही बॉलीवुड में वो ओ माय गॉड 2, गोरखा, बड़े मियां
छोटे मियां, जॉली एलएलबी 3, सेल्फी, कैप्सूल गिल में नजर आएंगे। ये सभी
फिल्में करीब करीब 2022-23 में रिलीज हो जाएंगी, जिन में उनके साथ अलग अलग
सितारे नजर आएंगे। वहीं, अक्षय कुमार फिल्म 'द एंड' से डिजिटल डेब्यू करने
वाले हैं।