Select Date:

अक्षय खन्ना के भाई ने अब तक नहीं देखी 'धुरंधर', राहुल खन्ना को 31 दिन बाद भी एक 'खास बात' का इंतजार

Updated on 05-01-2026 02:08 PM
फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज के साथ ही अक्षय खन्ना को लेकर तारीफें जो शुरू हुईं वो अब तक थमने का नाम नहीं ले रहीं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय खन्ना रहमान डकैत के किरदार में नजर आए हैं। जहां फिल्म में उनकी एक्टिंग की पूरी दुनिया दीवानी हो चुकी है, वहीं हैरान करने वाली बात ये है कि उनके भाई राहुल खन्ना ने ये फिल्म अब तक नहीं देखी।

'धुरंधर' को दुनिया भर से जितनी तारीफें मिल रही हैं, उतनी ही ये कमाई भी कर रही। कलेक्शन के मामले में ये फिल्म रोज नया इतिहास बना रही है। ये फिल्म देश की सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बावजूद अक्षय खन्ना के भाई राहुल खन्ना ने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है। उन्होंने खुद बताया कि फिल्म के रिलीज को 30 दिन बीत जाने के बाद भी आखिर उन्होंने ये फिल्म क्यों नहीं देखी है।

'मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी'

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक पर्सनल वजह से उन्होंने अक्षय की ये फिल्म अब तक नहीं देखी है। के साथ फिल्म देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। राहुल खन्ना ने मिड-डे से बातचीत में बताया कि उन्होंने अभी तक 'धुरंधर' सिनेमाघरों में नहीं देखी है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे उनकी पर्सनल वजहें हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, मैं अक्षय खन्ना के दिखाने का इंतजार कर रहा हूं। वो जो भी पहनते हैं, शानदार लगते हैं, मुझे यकीन है कि वो बहुत अच्छे लगे हैं।'

अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना का रिश्ता

हमारे साथ एक पुराने इंटरव्यू में अक्षय खन्ना ने अपने भाई राहुल खन्ना के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा, 'मेरे भाई के साथ मेरा रिश्ता मेरे माता-पिता से अलग था। इस मायने में, यह नहीं बदला है। लेकिन किसी व्यक्ति के लिए तत्काल परिवार माता-पिता और भाई-बहन होते हैं, और जब यह छोटा होने लगता है, तो आप जो बचा है उसे और भी अधिक संजो कर रखते हैं।'

'धुरंधर' का 31 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर दबदबा

आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म 'धुरंधर' 31 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। अपने 31वें दिन, रणवीर सिंह अभिनीत इस जासूसी थ्रिलर ने 12.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 772.25 करोड़ रुपये है। खबरों के मुताबिक, फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रणवीर, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और आर. माधवन स्टारर ये फिल्म 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में आने वाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.