अक्षय की 'खेल खेल में' भी निकली रीमेक! दुनियाभर में 27 बार बन चुकी है 'परफेक्ट स्ट्रेंजर', OTT पर भी है मौजूद
Updated on
07-08-2024 06:09 PM
अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान स्टारर फिल्म 'खेल खेल में' 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जो वाकई मजेदार था। लगा कि कुछ नया देखने को मिलेगा। लोगों ने ये भी कहा कि अक्षय की इस मूवी से 'शानदार वापसी' होगी। मगर नादान लोगों को ये नहीं मालूम था कि ये भी फिल्म रीमेक है। ओरिजनल कुछ भी नहीं। आइए बताते हैं कि आप मूल फिल्म कहां देख सकते हैं।
दरअसल, अक्षय कुमार की फिल्म Khel Khel Mein 2016 में आई इटैलियन फिल्म Perfetti Sconosciuti का रीमेक है। इस फिल्म का अंग्रेजी नाम Perfect Strangers है। इस मूवी को 8 साल में 26 बार रीमेक किया गया है। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने भी इसे सबसे ज्यादा रीमेक की गई फिल्म माना है। 2023 में बताया गया था कि इसके 24 रीमेक बनाए जा चुके हैं। जिसमें 'नथिंग टू हाइड' (फ़्रेंच), 'इंटिमेट स्ट्रेंजर्स' (कोरियन), 'किल मोबाइल' (मंडारिन), 'लाउड कनेक्शन' (रशियन) और 'वाइल्ड गेम' (आइसलैंडिक) शामिल हैं। अरबी, रोमानियाई, हिब्रू और जर्मन जैसी कई भाषाओं में बनी फिल्मों का टाइटल परफेक्ट स्ट्रेंजर्स ही रखा गया।
कहां देख सकते हैं Perfect Strangers
वहीं, इस फिल्म को इंडियन मेकर्स ने भी तीन बार अडैप्ट किया। कन्नड़ में इसका ऑफिशियल रीमेक बनाया गया, जिसका नाम 'लाउडस्पीकर' रखा गया। मलयालम में '12th Man' और तेलुगू में जब बनी तो इसका नाम रखा गया, 'Richie Gadi Pelli' लेकिन क्रेडिट नहीं दिया गया। और अब हिंदी में ये फिल्म बनने जा रही है। इस इटैलियन फिल्म को आप अमजेन प्राइम वीडियो पर आसानी से देख सकते हैं, जो Perfect Strangers के नाम से मौजूद है। हालांकि इसे हिंदी में नहीं देख सकते। क्योंकि इटैलियन भाषा में ही ये उपलब्ध है। मगर आपकी अंग्रेजी दुरुस्त है तो इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ देखी जा सकती है।
Perfect Strangers की क्या है कहानी?
'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसका डायरेक्शन पाओलो जेनोवेस ने किया है। इटली में ये 11 फरवरी 2016 को रिलीज हुई थी। इसने कई अवॉर्ड्स जीते थे। जिसके बाद इसे 20 से ज्यादा देशों में फिर से बनाया गया था। इसकी कहानी बिलकुल वैसी ही है, जैसा आपने अक्षय की मूवी का ट्रेलर देखा है। सात करीबी दोस्त एक डिनर पार्टी पर इकट्ठा होते हैं। खाने से पहले एक दोस्त ये कहती हैं कि अगर वह सभी एक-दूसरे के फोन के मैसेज पढ़ें तो यकीनन कई कपल अलग हो जाएंगे। इस पर बहस होती है और बाद में वह राजी हो जाते हैं। अब इस दौरान कई बार दोस्त एक-दूसरे के मैसेज जोर से पढ़ते हैं, जिससे काफी पोलपट्टी खुलती है। मगर पार्टी खत्म होने के बाद सभी नॉर्मल हो जाते हैं, जैसा कुछ हुआ ही न हो।
हॉलीवुड में नहीं बनाया गया Perfect Strangers का रीमेक
अब इस इटैलियन फिल्म की चौंकाने वाली बात ये है कि इसका सभी भाषाओं में रीमेक है लेकिन इसका हॉलीवुड रीमेक नहीं बनाया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि अंग्रेजी भाषा के राइट्स, 2017 में वीनस्टीन कंपनी ने खरीद लिए थे। लेकिन कंपनी ने आर्थिक तौर बड़ा नुकसान होने के कारण इसका प्रोडक्शन लंबे समय के लिए टाल दिया गया था।
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए…
'बॉर्डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म और 'सुराग' जैसे क्लासिक शो के एक्टर सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोला है, और उन लोगों को जमकर कोसा है, जो…
भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी बॉलीवुड की भी पहली लेडी सुपरस्टार रहीं। देश ही नहीं, दुनियाभर में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही। यहां तक…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ ब्राह्मण बच्चे मंत्रोच्चारण करते और वेदों की पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस…
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…