बेयरस्टो को रनआउट करना एलेक्स कैरी को पड़ा था भारी, अंग्रेजों ने खूब की गाली गलौज, उठाना पड़ा ये कदम
Updated on
01-09-2023 02:07 PM
The Ashes: एशेज सीरीज 2023 में कई विवादास्पद क्षण थे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एलेक्स कैरी के जॉनी बेयरस्टो को आउट करने की हुई। हालात इतने खराब हो गए कि कैरी को इंस्टाग्राम पर अंग्रेजी प्रशंसकों से ऑनलाइन दुर्व्यवहार मिलना शुरू हो गया था। कैरी ने फॉक्स स्पोर्ट्स से ऑनलाइन दुर्व्यवहार के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन चीजें इतनी खराब हो गई कि उन्हें अपनी इंस्टाग्राम आईडी एक हफ्ते के लिए डिलीट करनी पड़ी।
कैरी ने कहा, 'बहुत सारी भद्दे कमेंट थे जो मेरे और मेरे परिवार पर की गई। हम खिलाड़ियों के लिए ये कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार पर यह कुछ ज्यादा था। मैंने वास्तव में इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, मुझे ऐसा करने की जरूरत नहीं थी। मेरे पास बहुत से लोग थे जो इसे देख रहे थे और इसकी निगरानी कर रहे थे। आपको वास्तव में उन्हें देखने की जरूरत नहीं है। बहुत कमेंट डिलीट कर दिए गए।'
कंगारू बल्लेबाज के मुताबिक उनके परिवार वालों के खिलाफ भी ऐसी ही अभद्र भाषा का उपयोग किया गया। एलेक्स ने बताया कि जब उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आती, तो उनके साथ दुर्व्यहार किया जाता था। यह घटना एशेज टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में घटी जब बेयरस्टो को कैरी ने विकेट के पीछे से रन आउट कर दिया क्योंकि वह शॉर्ट-पिच गेंद से बचने के बाद समय से पहले चले गए। क्रिकेट फैंस जल्द ही इस घटना पर भड़क गए और अपनी निराशा व्यक्त की।
कुछ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सोशल मीडिया पर कैरी के समर्थन में आ गए। कैरी ने घटना को सही ठहराया और कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। लेकिन उसके 24 घंटे या 48 घंटे बाद, चीजें शांत हो जाती हैं और आप समझते हैं कि आपने कुछ भी गलत नहीं किया है और कुछ भी नहीं बदलता है। मैंने वास्तव में लगभग एक सप्ताह के लिए इंस्टाग्राम को हटा दिया था और परिवार के साथ मौजूद रहने पर ध्यान केंद्रित किया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…