Select Date:

सलमान खान संग बड़ी एक्शन फिल्म बनाएंगे अली अब्बास जफर

Updated on 17-09-2022 06:34 PM

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों का फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। सलमान खान की फिल्में न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाती हैं, बल्कि फैन्स का दिल भी जीत लेती हैं। सुल्तान (Sultan),टाइगर जिंदा है (Tiger Zinda Hai) और भारत (Bharat) जैसी फिल्मों में सलमान खान और निर्देशक अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) की जोड़ी बन चुकी है। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। ऐसे में अब फैन्स के लिए गुड न्यूज है, क्योंकि एक बार फिर ये जोड़ी एक बिग एक्शन फिल्म में साथ आ सकती है।

फिर बनेगी सलमान और अली अब्बास की जोड़ी
बॉलीवुड एक्टर अली अब्बास जफर, सलमान खान को लेकर फिर से फिल्म बना सकते हैं। अली अब्बास जफर ने सलमान खान को लेकर सुल्तान,टाइगर जिंदा है और भारत बनाई है। कहा जा रहा है अली अब्बास जफर ने सलमान के साथ एक बिग एक्शन फिल्म प्लान की है। फिलहाल वह स्क्रिप्ट पर काम कर रहे है और जल्द ही इसे लेकर सलमान से मुलाकात करेंगे।

फिल्म में काफी मजा आने वाला है...
अली अब्बास जफर ने बताया कि उन्होंने एक बिग बजट फिल्म की प्लानिंग की है, जिसे वह सलमान के साथ करना चाहते है। यह एक जबरदस्त एक्शन होगी।अली अब्बास जफर ने कहा, 'अपने प्लान वर्क कमिटमेंट के कारण मैं यशराज की टाइगर 3 डायरेक्ट नहीं कर पाया लेकिन इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। इस फिल्म में काफी मजा आने वाला है।'

सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वहीं बात सलमान खान की करें तो उनका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी काफी तगड़ा है। 300 करोड़ के क्लब में 4 फिल्में सिर्फ सलमान खान की हैं, हालांकि उनके हालिया रिलीज अंतिम और उसके पहले राधे कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं बात सलमान खान की करें तो 'दबंग' खान की अपकमिंग फिल्मों के खाते में किक 2, भाईजान, और नो एंट्री का सीक्वल शामिल है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की पठान में भी सलमान खान का कैमियो होगा। याद दिला दें कि टाइगर 3 से सभी को काफी उम्मीदें हैं और कहा जा रहा है कि ये फिल्म नए रिकॉर्ड बनाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.