Select Date:

'इंडियाज बेस्ट डांसर' कंटेस्टेंट वरुण डागर का हाल देख खौला अली गोनी का खून, पुलिस ने की थी मारपीट

Updated on 20-04-2023 09:34 PM
टीवी रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में नजर आए कंटेस्टेंट सिंगर वरुण डागर के साथ हाल ही कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में जान हर किसी का दिल दहल उठा। एक्टर अली गोनी को भी गुस्सा आ गया और अब उन्होंने वरुण डागर का सपोर्ट किया है। सिर्फ अली गोनी ही नहीं, बल्कि जनता का हुजूम वरुण के साथ खड़ा हो गया है। दरअसल वरुण डागर हाल ही जब दिल्ली के कनॉट प्लेस में परफॉर्म कर रहे थे तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। वरुण के मुताबिक, पुलिस ने उन पर घूंसे बरसाए, गालियां दीं और बालों तक नोंच डाले।

Varun Dagar ने इंस्टाग्राम पर घटना का वीडियो शेयर कर आपतबीती सुनाई थी, जिसके बाद से लोगों का गुस्सा उबल रहा है। लेकिन हैरानी की बात है कि जब यह वाकया हुआ तो वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। वीडियो बनाते रहे, पर किसी ने भी वरुण डागर की मदद नहीं की। अब जिसे भी पता चल रहा है वह वरुण डागर के साथ खड़ा है।

अली गोनी और जनता का सपोर्ट

अली गोनी ने भी वरुण डागर का सपोर्ट किया है। उन्होंने वरुण डागर द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर कमेंट किया है, 'तुम्हें भगवान और हिम्मत थे वरुण। तुम काफी टैलेंटेड आर्टिस्ट हो। प्लीज अपने काम में लगे रहो। ये लोग तुम्हें नहीं रोक सकते।' वहीं एक यूजर ने लिखा है, 'वरुण तुम्हारे टैलेंट के लिए ये जगह नहीं है। तुम चलो यूरोप। वहां जा कर अपनी कला का प्रदर्शन करो जहाँ लोग और प्रशासन दोनों तुम्हें सहयोग करेंगे और विश्व भर में तुम्हारा नाम भी होगा और कहीं ज़्यादा पैसा भी कमा सकोगे । सोच कर बताना।' लोग अब वरुण डागर के लिए इंसाफ मांग रहे हैं।

बस्कर सिंगर हैं वरुण, क्या होता है बस्कर?

मालूम हो कि हाल ही सोशल मीडिया पर एक बस्कर सिंगर का वीडियो वायरल हुआ था। बस्कर सिंगर वह होता है जो सड़क किनारे बैठकर गाता है। इन्हें स्ट्रीट परफॉर्मर भी कहा जाता है। परफॉर्म करने पर लोग पैसे देते हैं। वायरल वीडियो में पुलिस उस बस्कर सिंगर को बुरी तरह पीटती नजर आ रही थी। बाद में पता चला कि वह बस्कर सिंगर दरअसल 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के पूर्व कंटेस्टेंट वरुण डागर थे। वरुण का कहना है कि न सिर्फ पुलिस बल्कि पार्किंग के स्टाफ ने भी उन्हें बुरी तरह पीटा और गालियां दीं।

वरुण डागर ने लिखी थीं ये सारी बातें

वरुण डागर ने इंस्टाग्राम पर पुलिस की पिटाई का वीडियो शेयर किया है। साथ में लिखा है, 'जब पुलिस मुझे हटाने आई तो उनके साथ बी ब्लॉक के पार्किंग वाले भी आए। और फिर पुलिस से लोग सवाल करने लगे। उसी दौरान हाथापाई हुई। इसी बीच में अपना समान पैक कर रहा था तो बी ब्लॉक पार्किंग वाला आया और उसने मेरा कॉलर पकड़ कर खींचा और गालियां देकर बोला चल चल। उसके बाद उस पार्किंग वाले ने हाथ भी छोड़ा। दो पार्किंग वाले जिसने लास्ट में धक्का दिया और दूसरा वो, जो मुझे खींच कर ले जा रहा था।'

'फिर एक पुलिस वाले ने मुझे नोचा। उसके बाद उसने मेरे बाल पकड़ कर कोहनी और घूंसे मारे। वो मुझे पुलिस की गाड़ी तक ऐसे ही लेकर गया। वो मुझे लगातार मार रहा था। मैने कहा अंकल जी मैने क्या किया तो बोला पुलिस स्टेशन में बताएंगे तुझे, अभी तो कुछ नही। पार्किंग वाले ने जो किया वो बहुत गलत किया। उसका कोई हक नही था हाथ लगाने का, पर उसने अपना गुस्सा मुझ पर उतारा। अब मुझे करवाई करनी है शायद। पार्किंग वाले ने मुझे गालियां दीं, हाथ छोड़ा और एक पुलिस वाले ने भी। नाम नहीं जानता पर वीडियो में आपको जो दिख रहा है, हाथ छोड़ता हुआ गाड़ी के पास, वो ही है।

हाथापाई तक हो गई

इस घटना के बाद वरुण डागर ने 'इंडियन एक्सप्रेस' से बात की और कहा कि वह कनॉट प्लेस में उसी जगह पर परफॉर्म कर रहे थे, जहां पर रोजाना करते हैं। लेकिन पुलिस बार-बार आती है और उनकी परफॉर्मेंस रुकवाकर चली जाती है। लेकिन वरुण फिर भी परफॉर्म करते रहते हैं। पर इस बार मामला हद से ज्यादा बढ़ गया। हाथापाई भी हो गई। वरुण डागर के मुताबिक, जब वह इस बार परफॉर्म कर रहे थे तो पुलिस ने आकर उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन वरुण ने ध्यान नहीं दिया।


'ऐसे पेशे आ रहे थे जैसे मैं क्रिमिनल हूं'

वरुण डागर ने कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है और न ही वह कोई गलत काम कर रहे थे। इसलिए उन्होंने गाना नहीं रोका। वहां मौजूद पब्लिक भी वरुण की सिंगिंग पर झूम रही थी। वरुण ने बताया, 'हमने पुलिसवालों से कहा कि वो हमें कैसे रोक सकते हैं, जबकि यह तो कानून के खिलाफ भी नहीं है। इस बात पर पब्लिक सीटियां बजाने लगी। हो सकता है कि पुलिस को इसी बात पर गुस्सा आ गया हो। पार्किंग के भी कुछ स्टाफ ने बदतमीजी की। एक ने मेरा कॉलर खींचा और गालियां दीं। मुझे ऐसे ट्रीट किया जैसे मैं कोई क्रिमिनल हूं।'

अब आगे क्या करेंगे वरुण डागर?

वरुण डागर ने बताया कि पुलिस थाने ले जाने के बाद पुलिसवाले उनसे जबरदस्ती पेपर पर लिखवा रहे थे कि मैं अबसे वहां परफॉर्म नहीं करूंगा। यह पूछे जाने पर कि अब वरुण डागर आगे क्या करेंगे तो वह बोले कि अब इस मामले में और नहीं घुसना चाहते। वरुण ने कहा कि वह नहीं चाहते कि इस सबकी वजह से उनके क्राफ्ट पर असर पड़े। वरुण ने कहा कि अब उनकी ख्वाहिश है कि वह बड़े पैमाने पर स्ट्रीट सिंगिंग करें। वरुण ने कहा कि वह अपने टैलेंट को बर्बाद नहीं होने देंगे। वह और स्टेज शोज करते रहेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.