Select Date:

'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच खटपट, एक्ट्रेस के सुझाव से बिदके एक्टर- रिपोर्ट

Updated on 13-02-2026 01:03 PM
यश राज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग जारी है। पहले ये 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। फिलहाल इसके सेट पर आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच खटपट हो गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इनके बीच एक सीन को लेकर बहस हुई है। जिसके बाद आदित्य चोपड़ा को सुलह कराने के लिए आना पड़ा।

'123 तेलुगू' की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच सेट पर टेंशन पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस एक सीन में कुछ क्रिएटिव एडवाइस दे रही थीं लेकिन बॉबी देओल को वो पसंद नहीं आया और उन्होंने उस पर ऐतराज जताया। इससे दोनों में अनबन हो गई और सेट का माहौल भी बदल गया। फिर प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को इसमें दखल देना पड़ा जिससे शूटिंग सही तरीके से पूरी हो सके।

'अल्फा' की रिलीज डेट

इस फिल्म में आलिया भट्ट और बॉबी देओल के अलावा शरवरी वाघ भी हैं। फिल्म को VFX का काम बाकी होने की वजह से अप्रैल, 2026 तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था। यशराज फिल्म्स के स्पोक्सपर्सन ने बताया था कि ये मूवी 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज की जाएगी। ये हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में थिएटर्स में उतारी जाएगी, जिसका निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं।

'अल्फा' को OTT पर करेंगे रिलीज

'अल्फा' के बारे में आई नई खबरों के मुताबिक, ये थिएटर्स में दस्त नहीं देगी। बल्कि इसको OTT पर उतारा जाएगा। मगर आलिया भट्ट इसके खिलाफ हैं। 'डेकेन क्रोनिकल' से एक सोर्स ने बातचीत में कहा है कि आदित्य चोपड़ा को लगा था कि 'मर्दानी' वुमन ओरिएंटेड फिल्मों को बढ़ावा मिलेगा लेकिन ऐसै नहीं हुआ। साथ ही 'वॉर 2' ने भी कुछ खास कमाल नहीं किया, जिससे नुकसान हुआ। ऐसे में 'अल्फा' को रिलीज करना अभी जल्दबाजी होगी। इस बारे में ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में

आलिया भट्ट पहली बार YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनी हैं। 'अल्फा' में दोनों ही एक्ट्रेस एक्शन करती दिखाई देंगी, जो पूरी तरह से फीमेल लीड एक्‍शन एंटरटेनर होगी। आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें को उनसी इस साल दो बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक तो आदित्य चोपड़ा की और दूसरी संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' है, जिसमें वह विक्की कौशल और रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।

बॉबी देओल की आने वाली फिल्में

बॉबी देओल की फिल्मों की बात करें तो वह थलपति विजय के साथ 'जन नायकन' में विलन के किरदार में दिखेंगे। साथ ही वह अनुराग कश्यप की 'बंदर' में भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, 'श्लोक द देसी शेरलॉक' में डिटेक्टिव के किरदार में दिखेंगे। और 'आश्रम 4' में भी लौटेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.