अलका सरावगी का इंटरव्यू: सिर्फ गांधी नहीं थे सरलादेवी की पहचान
Updated on
11-02-2023 06:20 PM
अपने पहले ही उपन्यास ‘कलि-कथा : वाया बाईपास’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित अलका सरावगी का इन दिनों एक नया उपन्यास आया है। ‘गांधी और सरलादेवी चौधरानी: बारह अध्याय’ नाम के इस उपन्यास के शीर्षक से ही पता चल जाता है कि यह महात्मा के जीवन के आसपास पिरोया गया है। इस उपन्यास और हिंदी के वर्तमान हाल पर उनसे बात की एनबीटी ने। पेश हैं इसके अहम अंश :
गांधी और सरलादेवी चौधरानी का ही विषय क्यों? एक चरित्र के रूप में जाने-अनजाने गांधी हम सबके मन में बसे रहे हैं। उनकी एक छवि हम सबके दिमाग में बनी हुई है। मेरे गुरु अशोक सेकसरिया के पिता सीताराम सेकसरिया भी गांधीजी के कार्यकर्ता थे। अशोक जी के साथ बिताए तीस सालों में मैंने गांधी के बारे में बहुत सारी कहानियां सुनी थीं। याद कीजिए ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ फिल्म के गांधी काफी हंसमुख हैं। दरअसल, गांधी का स्वभाव था मजाक करने का। लेकिन इससे अधिकतर लोग परिचित नहीं हैं। इसके लिए गांधी को और ज्यादा करीब से जानना होगा। मुझे पता चला कि न्यूयॉर्क में हिस्ट्री की प्रफेसर जेरेल्डिन फोर्ब्स चालीस वर्षों से गांधी और सरलादेवी चौधरानी के पत्र इकट्ठे कर रही थीं। फेमिनिस्ट विचारधारा की दृष्टि से कलकत्ता विश्वविद्यालय की प्रफेसर भारती रॉय का भी काम है सरलादेवी चौधरानी पर। मगर इनके बारे में इंटरनेट पर टाइप करेंगे तो उसमें इस तरह की बातें आएंगी कि बंगाली विदुषी के प्रेम में पड़ गए थे महात्मा गांधी। इस तरह की घटिया और सनसनीपूर्ण बातें चटखारे के साथ कही जाती रही हैं। यह बहुत बड़ा अन्याय है सरलादेवी जैसी प्रतिभाशाली स्त्री के साथ। वह अपने समय से आगे की महिला थीं। कई विषयों की व्यापक नॉलेज थी उनके पास। वह बहुत अच्छा गाती थीं। कविताएं लिखती थीं। ‘भारती’ पत्रिका की संपादक थीं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…