Select Date:

ऑलराउंडर मिचेल मार्श जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड दौरे से बाहर

Updated on 31-08-2022 05:36 PM

मेलबर्न
 ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) टखने की चोट के कारण जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं. मार्श के टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत दौरे के लिए फिट होने की संभावना है. क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मार्श की जगह वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस को टीम में लिया गया है, जो अभी इंग्लैंड में लंदन स्पिरिट की तरफ से ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में खेल रहे हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, ‘मिचेल मार्श की चोट को टखने की मामूली चोट बताया गया है और टी20 विश्व कप के मद्देनजर यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है.’ मार्श ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में पहले बदलाव के रूप ने गेंदबाजी की थी और उन्होंने 6 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया था. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए में वह केवल 2 रन बना पाए थे.

ऑस्ट्रेलिया को अभी जिम्बाब्वे के खिलाफ 31 अगस्त और 3 सितंबर को 2 वनडे मैच खेलने हैं. इसके बाद उसकी टीम 3 वनडे मैच के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी. ये मैच 6 से 11 सितंबर के बीच खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया 20 से 25 सितंबर के बीच होने वाले तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा. मार्श के इन मैचों के लिए उपलब्ध रहने की संभावना है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.