टूट गईं 'कंगाल' पाकिस्तान की सारी उम्मीदें, आईएमएफ ने कर्ज देने से किया इनकार, अब क्या दाने-दाने को तरसेगा देश?
Updated on
10-02-2023 07:13 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के बीच गुरुवार को बेलआउट पैकेज के लिए वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई है। पाकिस्तान संगठन के साथ 6.5 अरब डॉलर वाले पैकेज के लिए आईएमएफ के साथ वार्ता कर रहा था और बिना किसी नतीजे के ही यह खत्म हो गई। यह पाकिस्तान की जनता के लिए बड़ा झटका है। हालांकि दोनों पक्ष इस बात पर रजामंद हुए हैं कि उन उपायों को लागू किया जाएगा जिसके जरिए कंगाली से बचने के लिए एक डील की जा सके। आईएमएफ के साथ वार्ता ऐसे समय में खत्म हुई है जब उसका विदेशी मुद्राभंडार तीन अरब डॉलर से भी नीचे चला गया है।
टस से मस नहीं हुई IMF की टीम पाकिस्तान की अथॉरिटीज को उम्मीद थी कि वो आईएमएफ को अपने अच्छे इरादों के बारे में आश्वस्त कर लेंगे। आईएमएफ को इस बात पर भरोसा नहीं है कि सभी कड़ी शर्तों को पाकिस्तान लागू करेगा। मीटिंग में भी अथॉरिटीज उसे इस बात पर जरा भी यकीन दिलाने में असफल रहीं। आईएमएफ की टीम 10 दिनों के दौरे पर पाकिस्तान आई थी। गुरुवार को यह दौरा भी बिना किसी समझौते के खत्म हो गया। आईएमएफ की टीम को नाथन पोर्टर लीड कर रहे थे।
पाकिस्तान पर है IMF को शक शहबाज सरकार में वित्त मंत्री इशाक डार, पोर्टर और उनकी टीम को जरूरी भरोसा दिलाने में पूरी तरह से असफल रहे। डार आईएमएफ की टीम के साथ पिछले कई दिनों से लगातार मीटिंग कर रहे थे। मगर इसके बाद भी उन्हें जरूरी लक्ष्य हासिल नहीं हो सका। वित्त सचिव हामिद याकूब शेख ने कहा कि जरूरी एक्शन पर रजामंदी हो गई थी लेकिन इसके बाद भी स्टाफ लेवल एग्रीमेंट का ऐलान नहीं हो सका। विश्वसनीयता संकट के चलते आईएमएफ पाकिस्तान को लोन देने से बच रहा है।
टूट गया शहबाज का वादा आईएमएफ देश पर अंधविश्वास नहीं करना चाहता है। मगर इस बार संगठन की तरफ से काफी कड़ी शर्तें भी पाकिस्तान के सामने रख दी गई थीं। गतिरोध को खत्म करने के लिए पीएम शहबाज और नाथन पोर्टर के बीच कॉन्फ्रेंस लिंक के जरिए बातचीत भी हुई थी। डार ने इस ताजा घटनाक्रम के बाद मीडिया के सामने आने से भी मना कर दिया। डार ने वादा किया था कि गुरुवार को देश के साथ एक गुड न्यूज शेयर करेंगे और ऐसा नहीं हुआ।
क्या कहा आईएमएफ ने आईएमएफ की तरफ से कहा गया है कि आने वाले दिनों में इस पूरे मामले पर आने वाले दिनों में वार्ता जारी रहेगी। मगर यह नहीं बताया गया है कि अब अगले दौर की बातचीत कब होगी। नाथन पोर्टर की तरफ से बताया गया है कि वार्ता एक सृजनात्मक नतीजे पर खत्म हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ जो वार्ता हुई उसमें महत्वपूर्ण तरक्की हुई है। आईएमएफ मिशन चीफ की मानें तो पाकिस्तान की सरकार को प्राथमिकताएं तय करनी होंगी। उन्होंने बताया कि देश की स्थायी राजस्व के साथ राजकोषीय स्थिति का मजूबत करना होगा। साथ ही अलक्षित सब्सिडी, सबसे कमजोर और बाढ़ से प्रभावित लोगों को सामाजिक सुरक्षा देना, विदेशी मुद्रा भंडार की कमी को धीरे-धीरे को खत्म करना होगा।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…