फिजिक्स के सभी नियम यहां फेल, क्रिकेट में ऐसा कैच अब शायद ही फिर कभी देखने को मिले
Updated on
17-06-2023 08:30 PM
होव: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर कुछ ना कुछ होता रहता है जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ वाइटलिटी टी20 ब्लास्ट 2023 में ससेक्स और हैंपशायर के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला जब ससेक्स के प्लेयर ब्रैडली करी ने फिजिक्स के सभी नियम को चुनौती देते हुए एक ऐसा कैच लपका जिस पर यकीन होना मुश्किल है। क्रिकेट के मैदान पर ब्रैडली ने जिस तरह का कैच लपका शायद ऐसा दोबारा फिर कभी देखने को मिले। ब्रैडली का यह कैच अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल हैंपशायर की पारी के 19वें ओवर (18.2) की दूसरी गेंद पर बेनी हॉवेल ने टायमल मिल्स को छक्का मारने का प्रयास किया था। हॉवेल ने गेंद को अच्छे से कनेक्ट भी कर लिया था और गेंद लगभग 6 रन के लिए जा रहा था लेकिन ब्रैडली करी ने लंबी दौड़ लगाते हुए हवा में तैरते हुए उस कैच को पकड़ लिया। हालांकि ब्रैडली के रिएक्शन से ऐसा लग रहा था कि वह पहले गेंद को बाउंड्री के अंदर धक्का देकर छह रन बचाने का प्रयास करेंगे।
हालांकि दौड़ लगाते हुए ब्रैडली ने अपना मन बदला और उन्होंने हवा में तैरते हुए एक हाथ से कैच को जकड़ लिया। इस तरह हॉवेल की पारी का अंत हो गया। हॉवेल 14 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो गए। ब्रैडली ने इसी मैच से अपने टी20 करियर आगाज भी किया था।
ससेक्स ने 6 रन से जीता मैच इस मुकाबले में हैंपशायर की टीम ने टॉस जीतने के बाद ससेक्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। ससेक्स ने निर्धारित 20 ओवर खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन का स्कोर खड़ा किया। बैटिंग में ससेक्स के लिए ओली कार्टर ने 34 गेंद में 63 रनों की पारी खेली।
ससेक्स के इस स्कोर के जवाब में हैंपशायर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 177 रन ही बना सकी। इस कारण ससेक्स टीम ने 6 रन से मैच को जीत लिया। गेंदबाजी में ससेक्स के लिए 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…