बिना सबूत के लगाए आरोप, निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ दे दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
Updated on
08-02-2023 05:37 PM
नई दिल्ली: राहुल गांधी के लोकसभा में मंगलवार को दिए गए भाषण के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब उनपर हमलावर हो गई है। झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कल लोकसभा में तो राहुल को अपने भाषण में घेरा ही पर आज उन्होंने कांग्रेस नेता खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे दिया है। दुबे ने कल के अपने भाषण में राहुल को 'प्रेत' तक बता दिया था।
दुबे ने लोकसभा में कामकाज से जुड़े नियमों का हवाला देते हुए राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोलते हुए मंगलवार को राहुल गांधी ने सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बिना किसी सबूत और तथ्य के अपमानजनक आरोप लगाए हैं और राहुल गांधी ने नियमों के मुताबिक इसे लेकर कोई एडवांस नोटिस तक नहीं दिया था।
बीजेपी सांसद ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर लगाए गए आरोपों को सत्यापित करें या फिर नियमों के मुताबिक उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। आपको बता दें कि, मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्षी दलों की तरफ से पहले वक्ता के तौर पर बोलते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई तरह के आरोप लगाते हुए उनपर अडानी समूह को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया था जिसे लेकर सदन में हंगामा भी देखने को मिला था।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया है। दुबे ने कहा कि राहुल ने पीएम का अपमान किया। राहुल ने बिना तथ्य और प्रमाण के कई आरोप लगा दिए। भाजपा सांसद ने कहा कि संविधान नियम-कानून से चलता है। 352 और 353 यह कहता है कि जो आदमी बचाव करने के लिए मौजूद नहीं है, उस पर आरोप नहीं लगा सकते और दूसरा, जो बोनाफाइड मेंबर है उस पर आरोप नहीं लगा सकते। अगर करना है तो स्पीकर को नोटिस देना है, पेपर देना है। अगर स्पीकर स्वीकृति देते हैं तब आप सदन में बोल सकते हैं। कल प्रधानमंत्री पर जो घटिया बातें कही गई हैं। उन्हें पेपर देना होगा।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…