'पहलवानों के आरोप गंभीर हैं', अर्जी सुनने को सुप्रीम कोर्ट तैयार, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी
Updated on
25-04-2023 06:55 PM
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के अखाड़े में पहलवानों का पहला दांव चल गया। अदालत ने उनकी याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। जंतर-मंतर पर धरना दे रहे सात पहलवानों ने याचिका में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की है। मंगलवार को सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने यह मामला सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मेंशन किया। सिब्बल ने कहा कि यौन शोषण के आरोप पर कोई FIR दर्ज नहीं की गई। पीड़िता उस वक्त 16 साल की थी, गोल्ड मेडल जीता है। इसपर सीजेआई ने कहा कि पहलवानों के आरोप बेहद गंभीर हैं। उन्होंने देश और दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। हम नोटिस जारी करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख शुक्रवार की तय की है।
मंगलवार को अदालत के सामने सिब्बल ने कहा कि अगर पुलिस केस न दर्ज कर रही हो तो अब CrPC की धारा 166A में संशोधन के बाद उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है। इसपर सीजेआई ने कहा, 'हम देखेंगे।'
तीन महीने के भीतर दूसरी बार ओलिंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दिग्गज विनेश फोगाट के नेतृत्व में धरने पर बैठे पहलवानों ने कहा कि अभी तक पुलिस ने हमारी शिकायत दर्ज नहीं की है। विनेश ने कहा कि बृजभूषण को बीजेपी नेता होने का फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए कमिटी बनाई गई लेकिन उनका रवैया हमारे साथ हमेशा से पक्षपातपूर्ण रहा है। जिन लड़कियों का यौन शोषण हुआ है उनमें से 12 लड़कियां जांच कमिटी के सामने प्रस्तुत हो चुकी हैं। उन्हें अब और क्या चाहिए। इस बीच पहलवानों ने खाप नेताओं, महिला संगठनों और राजनेताओं से उनका समर्थन करने की अपील है।
चुनाव पर लगाई रोक खेल मंत्रालय ने सात मई को WFI के होने वाले चुनाव पर रोक लगा दी है। मंत्रालय ने इंडियन ओलिंपिक असोसिएशन (IOA) से एक तदर्थ समिति बनाने को कहा है। यही समिति अगले 45 दिन के अंदर चुनाव कराएगी। खेल मंत्रालय द्वारा IOA अध्यक्ष पीटी उषा को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मौजूदा स्थिति को देखते पहले से तय चुनाव की प्रक्रिया को रद्द माना जाए। कार्यसमिति के नए चुनाव किसी तटस्थ संस्था और निर्वाचन अधिकारी के द्वारा कराया जाए।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…