अल्लू अर्जुन बदलेंगे अपना नाम! क्या 'पुष्पा 2' की सक्सेस है इसके पीछे की वजह? यहां जानिए पूरा गणित
Updated on
01-04-2025 01:52 PM
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन नंबर वन एक्टर्स में से एक हैं। 'पुष्पा' के आने के बाद नॉर्थ में भी उनका दबदबा बन गया है। उनकी पिछली फिल्म 'पुष्पा 2' ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की, बल्कि उनके करियर को आसमान पर पहुंचा दिया है। इस बीच अब खबर आ रही है कि वो अपना नाम बदलने जा रहे हैं! अरे डरिए नहीं! पूरा नाम नहीं, बल्कि कुछ स्पेलिंग एड करने पर विचार किया जा रहा है। पढ़िए ये रिपोर्ट।
अब 'कोइमोई' और 'सिने जोश' की रिपोर्ट बताती है कि Allu Arjun अपना नाम बदलने पर विचार कर रहे हैं। सिने जोश की एक रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन न्यूमेरोलॉजिकल (अंकशास्त्र) सलाह के आधार पर अपने नाम में दो 'U' और दो 'N' जोड़ने की संभावना तलाश रहे हैं।
अल्लू अर्जुन के नाम में क्यों जोड़े जा रहे हैं दो अक्षर?
माना जाता है कि यह कदम अल्लू अर्जुन की सफलता को और बढ़ाने और उनके पहले से ही फलते-फूलते करियर को और मजबूत करने की एक कोशिश है। हालांकि, ये दावे अपुष्ट हैं, क्योंकि एक्टर ने अभी तक ऑफिशियली इसकी पुष्टि नहीं की है।
एटली के साथ फिल्म का 8 अप्रैल को होगा ऐलान!
इस बीच अल्लू अर्जुन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके पास एटली की एक पैन-इंडिया मूवी है। इसका टाइटल अभी तय नहीं है। फिलहाल इसे AA22 नाम दिया गया है। 8 अप्रैल को एक्टर के बर्थडे पर इसका ऐलान होने की उम्मीद की जा रही है।
भगवान कार्तिकेय बनेंगे अल्लू अर्जुन!
इसके अलावा अल्लू के पास डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ एक माइथोलॉजिकल मूवी है। चर्चा है कि अल्लू अर्जुन फिल्म में भगवान कार्तिकेय का किरदार निभाएंगे। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, जो तेलुगु सिनेमा में पहले देखी गई किसी भी चीज से अलग सिनेमाई एक्सपीरियंस होने का वादा करता है।
'पुष्पा 3' का फैन कर रहे हैं इंतजार
इसके अलावा फैंस अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा 3' के लिए सुकुमार के साथ फिर से देखने का इंतजार कर रहे हैं। 'पुष्पा 2' में ही तीसरे पार्ट का ऐलान कर दिया गया था।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…