भारत के साथ ही पाकिस्तान भी एक्शन में होगा, टी20 विश्व कप में आज होंगे चार वॉर्म अप मैच
Updated on
04-02-2026 12:36 PM
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 के शुरू होने से पहले वॉर्म अप मुकाबले खेला जा रहा है। पहले दो दिन 6 मैच खेलेंगे। आज यानी 4 फरवरी को 8 टीमों मैदान पर होंगी और इनके बीच चार वॉर्म अप मैच खेले जाएंगे। इसमें भारतीय टीम भी शामिल है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में टी20 विश्व कप की डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम साउथ अफ्रीका का सामना करेगी। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
पाकिस्तान का मुकाबला आयरलैंड से
पाकिस्तान सरकार घोषणा कर चुकी है कि उसकी टीम भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में मैदान पर नहीं आएगी। इसकी वजह से आईसीसी पाकिस्तान पर एक्शन ले सकता है। इन सब के बीच पाकिस्तान की टीम श्रीलंका पहुंच चुके हैं। टीम अपने टी20 विश्व कप के सभी मैच वहीं खेलेगी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पाकिस्तान की टीम आज आयरलैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेगी। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब पर यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 5 बजे शुरू होगा।
टी20 विश्व कप के 7वें वॉर्म अप मैच में नामीबिया का सामना स्कॉटलैंड से होगा। बांग्लादेश की वजह स्कॉटलैंड को इस टूर्नामेंट में जगह मिली है। अपने पहले मैच में उसे अफगानिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। वहीं नामीबिया का यह पहला वॉर्म अप मैच है। यह मैच बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड-2 पर दोपहर एक बजे से खेला जाएगा। वहीं अफगानिस्तान की टीम का सामना दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज से होगा। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड-1 पर इस मैच की शुरुआत तीन बजे से होगी।
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…