'पाकिस्तान के डिफॉल्ट होने का खतरा वास्तविक'
वहीं पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री ने चेतावनी दी है कि देश में गैस का रिजर्व घट रहा है और 24 घंटे गैस आपूर्ति नहीं की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि गैस की कीमत गरीब और अमीर दोनों को अलग-अलग देना होगा। उन्होंने कहा कि देश में गैस की आपूर्ति पर्याप्त नहीं है। पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है और वह आईएमएफ से लोन का गुहार लगा रहा है लेकिन वैश्विक एजेंसी ने अभी तक इसकी मंजूरी नहीं दी है।
पाकिस्तान कर्ज के लिए सऊदी अरब, यूएई और अमेरिका से गुहार लगा रहा है। अभी केवल सऊदी ने 2 अरब डॉलर की मंजूरी दी है। पाकिस्तान अब तक डिफॉल्ट हो चुका होता लेकिन चीन ने उसे कर्ज देकर कुछ समय के लिए बचा लिया है। आईएमएफ का कहना है कि पाकिस्तान सरकार खर्चे घटाए लेकिन शहबाज सरकार चुनाव को देखते हुए तेल पर भी सब्सिडी देने जा रही है। अमेरिका के एक थिंक टैंक ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान के डिफॉल्ट होने का खतरा वास्तविक है। वहीं एक तरफ जहां देश में आर्थिक तबाही मची हुई है तो दूसरी राजनीतिक संकट और गहरा गया है। देश में अब चुनाव होते नहीं दिखाई दे रहे हैं।
