ऑस्ट्रेलिया की कमाल-धमाल जोड़ी, पति के बाद अब पत्नी IPL में मचाएगी धूम
Updated on
14-02-2023 07:27 PM
मुंबई: वीमेंस प्रीमियर लीग का पहले सीजन का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें 5 टीमें भाग लेंगी। वहीं इस रोचक टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आईपीएल की तरह महिला प्रीमियर लीग का भी ऑक्शन हो रहा है। 13 फरवरी सोमवार को मुंबई में इस रोचक टूर्नामेंट की नीलामी की जा रही है। जिसमें कुल 409 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही हैं। इसी बीच अब ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज तर्रार गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हेली पर भी ऑक्शन के दौरान पैसों की बारिश हुई है। उनको यूपी वॉरियर्स ने 70 लाख रूपये की रकम देकर अपने साथ जोड़ा है। अब वह भी स्टार्क की तरह वीमेंस आईपीएल में अपना कहर बरपाते हुए नजर आएंगी।
बता दें कि एलिसा हेली ने ऑक्शन में अपना नाम 50 लाख के बेस प्राइस के साथ दर्ज करवाया था। जिसके बाद नीलामी में जब उनका नाम बोली के लिए लिया गया तो फ्रेंचाइजियों के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लग गई। लेकिन अंत में बाजी यूपी वॉरियर्स ने मारी। ऐसे में अब पहले महिला आईपीएल सीजन में एलिसा हेली यूपी वॉरियर्स की जर्सी में खेलती हुई नजर आएंगी। वह ऑस्ट्रेलिया की नामी खिलाड़ियों में से एक हैं।
T20 में ऐसा है एलिसा हेली का प्रदर्शन
32 वर्षीय एलिसा हेली 2010 से ऑस्ट्रेलिया के लिए T20 क्रिकेट खेल रही हैं। उन्होंने अब तक खेले गए कुल 137 T20 मुकाबलों में 23.8 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 2355 रन बनाए हैं। जिसमें उनके बल्ले से 1 शतक और 13 अर्धशतक देखने को मिले हैं। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस प्रारूप में नाबाद 148 रन रहा है। बहरहाल, अब आगामी महिला आईपीएल में उनकी टीम को हेली से कुछ इस तरह के प्रदर्शन की ही उम्मीद होगी। इसके अलावा बात करें वीमेंस आईपीएल की तो, 4 मार्च 2023 से इस दिलचस्प लीग का आगाज होने जा रहा है। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स हिस्सा लेंगी।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…