अजब-गजब मैच... 73 का लक्ष्य था पूरी टीम 54 पर ढेर, बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Updated on
20-01-2023 07:37 PM
नागपुर: बाएं हाथ के स्पिनर आदित्य सरवटे के 11 विकेट की मदद से विदर्भ ने 73 रन के आसान लक्ष्य का पीछा कर रही गुजरात को रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी के मैच के तीसरे दिन 54 रन पर समेटकर 18 रन से जीत दर्ज की। विदर्भ ने भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास के सबसे कम स्कोर का बचाव किया है। इससे पहले बिहार ने दिल्ली को 1948-49 में मात्र 78 रन का लक्ष्य देने के बाद जीत दर्ज की थी।
इसी मैदान पर नौ फरवरी से भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेलना है। मैच में पहले दिन 15 और दूसरे दिन 16 विकेट गिरे। रणजी मैच बगल की पिच पर खेला गया जिस पर टेस्ट नहीं खेला जाना है। गुजरात ने एक विकेट पर छह रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 31 ओवर में 54 रन पर आउट हो गई। सरवटे ने 15.3 ओवर में 17 रन देकर 6 विकेट लिए।
पहली पारी में उन्होंने पांच विकेट लिए थे। बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने तीन विकेट चटकाए। गुजरात के लिए सिर्फ तीसरे नंबर के बल्लेबाज सिद्धार्थ देसाई ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जिन्होंने 18 रन बनाए। विदर्भ ने पहली पारी में 74 रन बनाए थे जबकि गुजरात ने 256 रन बनाकर 182 रन की बढत हासिल की थी। विदर्भ ने दूसरी पारी में 254 रन बनाकर गुजरात को 73 रन का लक्ष्य दिया था।
मोहाली में एक अन्य मैच में पंजाब ने मध्य प्रदेश को पारी और 122 रन से हराकर बोनस अंक से सात अंक अपनी झोली में डाले। पहली पारी में 443 रन बनाने वाली पंजाब ने सिद्धार्थ कौल के चार विकेट की बदौलत मध्य प्रदेश को पहली पारी में 244 रन पर समेटने के बाद उसे फॉलो ऑन दिया और दूसरी पारी में उसे महज 77 रन पर आउट कर बड़ी जीत दर्ज की। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने 30 रन देकर चार विकेट, मयंक मार्कंडे ने 19 रन देकर तीन विकेट और सिद्धार्थ कौल ने 11 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए।
चंडीगढ़ में घरेलू टीम ने मनन वोहरा (126 रन) और गौरव पुरी (नाबाद 102 रन) के शतकों और कुणाल महाजन (83 रन) के अर्धशतक से स्टंप तक पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 485 रन बना लिए। इससे चंडीगढ़ ने रेलवे पर पहली पारी की बढ़त हासिल की जिसने पहले खेलते हुए 386 रन बनाए थे। जम्मू में जम्मू कश्मीर की टीम ने अभिनव पुरी (121 रन) के शतक तथा चार बल्लेबाजों के अर्धशतक से पहली पारी छह विकेट पर 446 रन पर घोषित की। इसके बाद उसने 37 ओवर में स्टंप तक त्रिपुरा के 76 रन तक चार विकेट झटक लिए थे जिसके लिए बिक्रम दास 39 और सुभम घोष 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…