गजब का तूफान! ट्रैविस हेड ने तोड़ दिया स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ किया बड़ा कारनामा
Updated on
25-10-2025 01:28 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे रोमांचक तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसने सबको चौंका दिया है। हेड ने अपनी धमाकेदार पारी के दौरान वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन का आंकड़ा छू लिया है। लेकिन रिकॉर्ड सिर्फ 3000 रन पूरे करने का नहीं है, बल्कि यह है कि हेड ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं!
76 पारियों में रचा इतिहास!
भारत के सबसे बड़े दुश्मन माने जाने वाले ट्रैविस हेड ने यह जादुई आंकड़ा सिर्फ 76 पारियों में छुआ है, जिसके साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हेड की यह उपलब्धि उनकी वनडे करियर में लगातार आक्रामक फॉर्म और मैच जिताऊ प्रदर्शन की मुहर लगाती है। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ के नाम था, जिन्होंने 79 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। हेड ने माइकल बेवन, जॉर्ज बेली और विस्फोटक डेविड वॉर्नर जैसे महान खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए पारियों के आधार पर वनडे में सबसे तेज 3000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज
76 पारियां: ट्रैविस हेड
79 पारियां: स्टीव स्मिथ
80 पारियां: माइकल बेवन
80 पारियां: जॉर्ज बेली
81 पारियां: डेविड वॉर्नर
गेंदों का सामना करने में भी मैक्सवेल क्लब में एंट्री
इतना ही नहीं, हेड ने अपने आक्रामक अंदाज से यह भी साबित किया कि वह आधुनिक वनडे क्रिकेट के सबसे तेज रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने सिर्फ 2839 गेंदों का सामना करते हुए 3000 रन पूरे किए हैं। गेंदों के मामले में टॉप पर ग्लेन मैक्सवेल का नाम है। उन्होंने सिर्फ 2440 गेंदों पर 3000 वनडे रन पूरा किया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…