Select Date:

भारत ही नहीं विदेश में भी मिलेगी अंबानी परिवार को Z+ सिक्योरिटी, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

Updated on 01-03-2023 06:28 PM
नई दिल्ली : देश के टॉप बिजनसमैन में शुमार मुकेश अंबानी को अब देश के साथ ही विदेश में भी जेड प्लस सिक्योरिटी कवर मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने पूरे भारत और विदेशों में व्यवसायी मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को उच्चतम स्तर की Z+ सुरक्षा कवर प्रदान करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि भारत या विदेश के भीतर उच्चतम स्तर की Z+ सुरक्षा कवर प्रदान करने की पूरी लागत मुकेश अंबानी की तरफ से वहन की जाएगी।
2013 में जेड कैटेगरी सिक्योरिटी
इससे पहले सरकार ने पिछले साल सितंबर में अंबानी के सुरक्षा कवर को बढ़ाकर ‘जेड प्लस’ कर दिया था। यह टॉप कैटेगरी की सुरक्षा है। सरकार ने केंद्रीय खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अंबानी पर खतरे की समीक्षा किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया था। अंबानी को पहली बार 2013 में ‘भुगतान आधार’ पर सीआरपीएफ कमांडो का 'जेड' श्रेणी का सुरक्षा कवर दिया गया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन की पत्नी नीता अंबानी को 'वाई प्लस' श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, जिसमें कमांडो की संख्या कम होती है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार अंबानी दुनिया के 10वें सबसे धनी व्यक्ति हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
     23 July 2026
    रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
     23 July 2026
    जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
     23 July 2026
    गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
     23 July 2026
    अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
     23 July 2026
    पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
     22 July 2026
    लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
    Advt.