Select Date:

ग्रीन एजर्नी में अंबुजा सीमेंट की बड़ी पहल, गुजरात और राजस्थान में लगेंगे प्लांट, जानिए कितना होगा निवेश

Updated on 18-12-2023 02:30 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) की सीमेंट बनाने वाली कंपनी अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) को जानते हैं? यह कंपनी अब ग्रीन एनर्जी के सेक्टर में बड़ा निवेश करने जा रही है। कंपनी की योजना रिन्यूएबल पावर प्रोजेक्ट (Renewable Power) में 6000 करोड़ रुपये के निवेश की है। इससे कंपनी के पास करीब 1000 मेगावाट ग्रीन पावर की क्षमता हो जाएगी। यह निवेश सोलर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में होगा।

कहां बनेगा प्लांट

अंबुजा सीमेंट ने सोमवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में इस योजना का खुलासा किया। अंबुजा सीमेंट की ग्रीन एनर्जी में जो उतरने की योजना है, उसमें एक डायवर्स पोर्टफोलियो बनेगा। इस पोर्टफोलियो में सोलर पावर होगा, विंड पावर भी होगा। ये प्लांट गुजरात और राजस्थान में होंगे। गुजरात में 600 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट और 150 मेगावाट का विंड पावर प्रोजेक्ट तैयार होगा। इसी तरह राजस्थान में 250 मेगावाट का सोलर पावर प्रोजेक्ट बनेगा। उम्मीद जतायी गई है कि यह योजना साल 2026 तक धरातल पर आ जाएगी। गौरतलब है कि गुजरात के समुद्रतटीय इलाकों में अच्छी हवाएं चलती हैं। राजस्थान में धूप खिली खिली रहती है।

अडानी ग्रुप का ग्रीन एनर्जी में भारी निवेश


गौतम अडानी की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप (Adani Group) ग्रीन एनर्जी के लिए काफी निवेश कर रहा है। अडानी ग्रुप अपने कारोबारों में भी ग्रीन एनर्जी का उपयोग करना चाहता है। ग्रुप की 5 कंपनियों का लक्ष्य साल 2050 तक कार्बन इमिशनन मुक्त होना है। इसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए अडानी ग्रुप अगले 10 साल में ग्रीन एनर्जी पर 100 अरब डॉलर का निवेश करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.