अमेरिका ने क्या कहा
पेंटागन में उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने बताया है कि हम सोशल मीडिया पोस्ट की रिपोर्टों से अवगत हैं और विभाग मामले की समीक्षा कर रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों ने कहा कि लीक दस्तावेज रूसी प्रॉपगैंडा का भी हिस्सा हो सकते हैं। रूसी टीवी चैनलों पर प्रसारित हो रहे इन दस्तावेजों में से एक पर टॉप सीक्रेट का लेबल लगा हुआ है। सैन्य विश्लेषकों ने बताया कि यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि दस्तावेज ऑनलाइन कैसे लीक हो गए, लेकिन रूस समर्थक सरकारी चैनल ब्रीफिंग स्लाइड को शेयर और प्रसारित कर रहे हैं।
