Select Date:

अमेरिका, जापान, चीन, भारत... किस देश के लोग खरीदते हैं सबसे ज्यादा सेकंड हैंड कपड़े

Updated on 29-10-2024 12:53 PM
नई दिल्ली: दुनिया के कई देशों में लोग अपने पुराने कपड़ों को एक खास जगह पर छोड़ देते हैं ताकि जरूरतमंद उनका यूज कर सकें। भारत में भी नेकी की दीवार का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसमें लोग अपने पुराने कपड़े छोड़ जाते हैं और जरूरतमंद लोग उन्हें इस्तेमाल करते हैं। साथ ही पुराने कपड़ों को बेचा भी जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि किसी और के पहने यानी सेकंड हैंड कपड़े खरीदने के मामले में कई विकसित देश भारत जैसे विकासशील देश से कहीं आगे हैं। Statista Consumer Insights के आंकड़ों के मुताबिक इस लिस्ट में फिनलैंड पहले नंबर पर है। एक सर्वे के मुताबिक इस देश में 33 फीसदी लोगों का कहना है कि पिछले एक साल के दौरान उन्होंने सेकंड हैंड कपड़े खरीदे।

इसी तरह यूरोपीय देश पोलैंड में भी 33 फीसदी लोगों ने कहा कि पिछले 12 महीनों को दौरान उन्होंने प्री-ऑन्ड कपड़ों की खरीदारी की। स्वीडन दुनिया में कई सूचकांकों में पहले नंबर पर है। लेकिन इस देश में सर्वे में शामिल 30 फीसदी लोगों ने पिछले एक साल के दौरान पुराने कपड़े खरीदे। दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी अमेरिका में 30 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्होंने सेकंड हैंड कपड़े खरीदे हैं। अगला नंबर फ्रांस और यूके का है। दुनिया की टॉप इकॉनमीज में शामिल इन देशों में 29% लोगों ने पुराने कपड़े खरीदने की बात स्वीकार की है।

भारत का हाल


दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी भारत में सर्वे में शामिल हुए लोगों में से 24 फीसदी ने कहा कि उन्होंने पिछले एक साल दौरान सेकंड हैंड कपड़े खरीदे। इस लिस्ट में अगला नंबर जर्मनी का है। दुनिया की तीसरी और यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी जर्मनी में 21 फीसदी लोगों ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान उन्होंने सेकंड हैंड कपड़े खरीदे। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश चीन में 12 फीसदी लोगों ने दूसरों के पहने हुए कपड़ों को पहनने की बात कही है। जापान और साउथ कोरिया में 10-10 फीसदी लोगों ने सेकंड हैंड कपड़े खरीदने की बात स्वीकार की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
 30 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
 30 July 2026
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
 30 July 2026
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Juniper Green Energy का 1,800 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इस पर 3 अगस्त, 2026 तक बोली लगाई जा सकती है। यह 8…
Advt.