Select Date:

रूस अगर यूक्रेन पर परमाणु हमला करे तो ,अमेरिका घातक जवाब देने को तैयार-बाइडेन

Updated on 13-10-2022 04:42 PM

  नई दिल्ली
 
 रूस और यूक्रेन की लड़ाई अब उस मोर्चे पर पहुंच चुकी है जहां अब परमाणु हमले की चर्चा हो रही है. क्रीमिया ब्रिज पर हमले के बाद भड़के पुतिन ने यूक्रेन पर मिसाइलों और बमों की बारिश कर दी है. यूक्रेन के कीव, खारकीव जैसे शहरों को पुतिन ने बमों से पाट दिया है. कूटनीतिक हलकों, सैन्य प्रतिष्ठानों में अब इस बात की चर्चा हो रही है कि पुतिन यूक्रेन पर टैक्टिकल न्यूक्लियर अटैक भी कर सकते हैं.

अगर पुतिन यूक्रेन पर परमाणु हमला कर दे तो अमेरिका की क्या प्रतिक्रिया होगी? यही सवाल अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन के एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति जो बाइडेन से किया गया.

6 शब्दों में बाइडेन का टका सा जवाब

इस प्रश्न के जवाब में बाइडेन 6 शब्दों का साफ-सुथरा और खरा उत्तर दिया. बाइडेन ने कहा, "Pentagon didn't have to be asked…" यानि कि ऐसी स्थिति में पेंटागन को प्रतिक्रिया देने के लिए किसी से पूछने की जरूरत नहीं होगी. पेंटागन अमेरिका के रक्षा मंत्रालय का नाम है. बाइडन के जवाब से स्पष्ट है कि ऐसी कोई भी परिस्थिति आने पर अमेरिका घातक जवाब देने को तैयार है.

सीएनएन ने बाइडेन से पूछा कि यूक्रेन में अमेरिका और नाटो के लिए रेड लाइन क्या होगा और अगर पुतिन यूक्रेन में परमाणु संयंत्र पर बमबारी करते हैं या टैक्टिक्ल परमाणु हथियार का इस्तेमाल करते हैं? इसके जवाब में बाइडेन ने कहा, "हम क्या करेंगे या क्या नहीं, इस बारे में बात करना मेरे लिए गैर-जिम्मेदाराना होगा."

क्या पुतिन से मिलेंगे?

इंटरव्यू में बाइडेन से यह भी पूछा गया कि क्या वे अगले महीने इंडोनेशिया में जी-20 की मीटिंग में पुतिन से मुलाकात करेंगे? इसके जवाब में बाइडेन ने पुतिन से मिलने से तो इनकार नहीं किया लेकिन उन्होंने कहा कि इसके साथ शर्तें भी हैं. उन्होंने कहा, "मेरा उनसे मिलने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन देखिए, अगर वह जी-20 में मेरे पास आएं और कहें कि वे ग्रिनर की रिहाई के बारे में बात करना चाहते हैं तो मैं उनसे मिलूंगा, लेकिन यह निर्भर करेगा." बता दें कि ग्रिनर अमेरिका के बॉस्केट बॉल प्लेयर हैं. उन्हें रूस में गिरफ्तार किया गया था और 9 साल की सजा सुनाई गई थी.  

सीएनएन के अनुसार बाइडेन ने कहा कि "उन्होंने बेरहमी से काम किया है, मुझे लगता है कि उन्होंने युद्ध अपराध किया है, और इसलिए मैं अब उससे मिलने का कोई औचित्य नहीं देखता हूं. बता दें कि जी-7 देशों ने पुतिन को चेतावनी दी है कि अगर वे परमाणु बम का इस्तेमाल करते हैं तो इसके एवज में उन्हें बेहद गंभीर नतीजे भुगतने होंगे.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.