Select Date:

अमेरिका ने लिया भारत से बदला! मोदी से मुलाकात से चंद घंटे पहले ही ट्रंप ने कर दिया खेल, जानें पूरा मामला

Updated on 14-02-2025 02:04 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से कुछ घंटे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने ट्रेड वॉर को और तेज करते हुए भारत पर भी टैरिफ लगा दिया है। उन्होंने इस आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। ट्रंप का कहना है कि ये शुल्क अमेरिका के दोस्त और दुश्मन, दोनों देशों पर लगेंगे। जानकारों का कहना है कि इससे अमेरिका में महंगाई बढ़ सकती है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव और वाणिज्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे हर देश के लिए अलग-अलग नए शुल्क का प्रस्ताव दें। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया में हफ्तों या महीनों लग सकते हैं। इसलिए अभी यह साफ नहीं है कि ये शुल्क कब से लागू होंगे। ट्रंप ने अपने बयान में भारत का नाम भी लिया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के लगभग हर देश से ज्यादा शुल्क लगाता है। ऐसे में हमने भी भारत पर टैरिफ लगा दिया है।

भारत पर पड़ेगा ज्यादा असर


ट्रंप ने यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करने से कुछ घंटे पहले की। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, जवाबी शुल्क से भारत कई अन्य प्रमुख व्यापारिक साझेदारों की तुलना में अधिक प्रभावित होगा। पीएम मोदी इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है।

क्या कहा ट्रंप ने?


ओवल ऑफिस में ट्रंप ने कहा, 'मैंने निष्पक्षता के लिए फैसला किया है कि मैं पारस्परिक शुल्क लगाऊंगा। इसका मतलब है कि जो भी देश अमेरिका पर शुल्क लगाते हैं, मैं भी उन पर वही शुल्क लगाऊंगा। लगभग सभी मामलों में, वे हमसे कहीं ज्यादा शुल्क ले रहे हैं, लेकिन अब वे दिन गए।'

भारत की आलोचना कर चुके हैं ट्रंप


ट्रंप ने बार-बार हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल जैसे अमेरिकी सामानों पर भारत की ओर से लगाए जाने वाले ज्यादा टैरिफ की आलोचना की है।

इस महीने की शुरुआत में भारत ने मोटरसाइकिल सहित कुछ अमेरिकी प्रोडक्ट पर शुल्क कम करने की घोषणा की थी। इसका मकसद अमेरिका की ओर से होने वाली आलोचनाओं को कम करना था।

अमेरिका में बढ़ेगी महंगाई


अमेरिका की ओर से टैरिफ लगाए जाने से अमेरिका में महंगाई बढ़ सकती है। ट्रंप ने गुरुवार को स्वीकार किया कि टैरिफ के कारण अमेरिकी कीमतें बढ़ सकती हैं, लेकिन उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंततः वे कम हो जाएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.