Select Date:

भारत-रूस की दोस्ती को कमजोर करना चाहता है अमेरिका

Updated on 27-08-2022 05:26 PM

यूक्रेन के साथ युद्ध के बाद रूस के कई बड़े देशों के साथ संबंध खराब हो गए, लेकिन भारत अपने सबसे पुराने दोस्त के साथ लगातार खड़ा रहा है। हालांकि, भारत ने कभी भी यूक्रेन जैसे छोटे देश पर रूसी आक्रमण को जायज भी नहीं ठहराया है। अमेरिका लगातार भारत से रूस के खिलाफ कदम उठाने की अपील जरूर करता रहा है, लेकिन अभी तक भारत सरकार के निर्णयों पर इसका कोई असर नहीं दिखा है।अब जो बाइडेन की सरकार एकबार फिर दोनों देशों की इस दोस्ती तो कम करने की कोशिश करती दिख रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी कांग्रेस इस बात पर विचार कर है कि कैसे भारत और रूस की दोस्ती को कमजोर किया जाए।

स्वतंत्र कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस और अमेरिकी नीति निर्माताओं के सदस्य रूस को कूटनीतिक और आर्थिक रूप से अलग-थलग करने में मदद करने के लिए भारत को प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए भारत की रूस पर निर्भरता को कम करने की योजना बनाई जा रही है। आपको बता दें कि सीआरएस अमेरिकी कांग्रेस का एक रिसर्च विंग है, जिसमें दोनों दलों के सदस्य होते हैं। यह विंग समय-समय पर सांसदों के लिए जरूर मुद्दों पर रिपोर्ट तैयार करता है।रिपोर्ट में कहा गया है, "कांग्रेस इस बात पर विचार करना चाहती है कि अमेरिका के विदेश और रक्षा जैसे द्विपक्षीय विभाग अपनी रणनीतियों में क्या बदलाव लाए जिससे भारत और रूस की दूरी बढ़े।" सीआरएस ने अपनी इस रिपोर्ट को 'भारत-रूस संबंध और अमेरिकी हितों के लिए निहितार्थ' शीर्षक दिया है।

अभी तक जो बाइडेन प्रशासन के अधिकारियों ने यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस को लेकर भारत की तटस्थता के पीछे की मंशा को स्वीकार किया है। अमेरिकी हितों को ध्यान में रखते हुए भारत-रूस संबंधों को अपनाने के अलावा कोई चारा नहीं है। 

आपको बता दें कि कई अन्य प्रमुख पश्चिमी शक्तियों के विपरीत भारत ने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस की आलोचना नहीं की है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र के मंच पर रूस के खिलाफ वोट करने से भी परहेज किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.