Select Date:

चीन का काल बनेंगी अमेरिकी परमाणु पनडुब्बियां, 5 वर्जीनिया अटैक सबमरीन खरीदेगा ऑस्‍ट्रेलिया, टेंशन में ड्रैगन

Updated on 09-03-2023 06:37 PM
मेलबर्न/वॉशिंगटन: प्रशांत महासागर से लेकर हिंद महासागर तक चीन की बढ़ती दादागिरी से निपटने के लिए ऑस्‍ट्रेलिया अमेरिका से 5 परमाणु पनडुब्बियां खरीदने जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये परमाणु पनडुब्बियां वर्जिन‍िया क्‍लास की हैं। परमाणु ऊर्जा से चलने वाली ये किलर पनडुब्बियां साल 2030 तक ऑस्‍ट्रेलिया की नौसेना में शामिल हो जाएंगी। ये परमाणु पनडुब्‍ब‍ियां पिछले दिनों हुए ऑकस डील के तहत खरीदी जा रही हैं। इस पनडुब्‍बी में अमेरिका के साथ साथ ब्रिटेन की तकनीक भी बड़े पैमाने पर इस्‍तेमाल की जाएगी।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऑकस डील के तहत कम से कम एक अमेरिकी सबमरीन आने वाले समय में ऑस्‍ट्रेलिया के बंदरगाह पर जाएगी। साल 2030 तक नई श्रेणी की सबमरीन ब्रिटेन के डिजाइन और अमेरिका की तकनीक के आधार पर बनाई जाएगी। भारत की यात्रा पर आए ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बानीज सोमवार को जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात करेंगे। इस ऑकस डील पर सितंबर 2021 में सबसे पहले समझौता हुआ था।

ब्रिटेन के डिजाइन पर आधार‍ित होंगी पनडुब्बियां


ऑकस डील का उद्देश्‍य चीन की बढ़ती ताकत और क्षेत्र में आक्रामकता पर लगाम लगाना था। इस डील के बाद चीन और ऑकस देशों के बीच तनाव काफी गहरा गया था। चीन इस पूरे सैन्‍य डील को खुद को घेरने की साजिश के रूप में देख रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अमेरिका साल 2027 तक अपनी कुछ सबमरीन को पश्चिमी ऑस्‍ट्रेलिया में तैनात करेगा। इसके बाद साल 2030 की शुरुआत में ऑस्‍ट्रेलिया 3 वर्जीनिया क्‍लास की सबमरीन को खरीदेगा और उसके पास दो और पनडुब्बियों को खरीदने का विकल्‍प होगा।
ऑस्‍ट्रेलिया के पास अभी 6 परंपरागत कोलिन्‍स क्‍लास की सबमरीन है जो अभी साल 2036 तक सेवा में रहेगी। ऑस्‍ट्रेलिया चीन की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए परमाणु पनडुब्बियों पर दांव लगा रहा है जो बहुत लंबे समय तक समुद्र के अंदर छिपी रहती हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी किलर मिसाइलों से जोरदार हमला कर सकती हैं। इन पनडुब्बियों को पकड़ पाना आसान नहीं होता है। ये पनडुब्बियां कहां बनेंगी अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। वहीं गार्डियन ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि ये ऑस्‍ट्रेलियाई पनडुब्बियां ब्रिटेन के डिजाइन पर आधार‍ित होंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
Advt.