Naatu Naatu गाने पर अमेरिकी पुलिस ने दिखाया हुक स्टेप्स, खूब बरस रहा सोशल मीडिया यूजर्स का प्यार
Updated on
15-03-2023 12:36 AM
डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की फिल्म 'RRR' के सॉन्ग 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर में एतिहासिक जगह बना ली है और अब इस गाने का खुमार हर किसी पर नजर आने लगा है। इस गाने ने 'बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग' का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। इसी के साथ ऑस्कर में जगह पाने वाली वो पहली फिल्म बन गई है जिसके गाने को आज दुनिया भर में अलग पहचान मिली है। Academy Awards जीतने के साथ ही इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं, जिनमें से एक ऐसा वीडियो भी है जिसमें अमेरिकी पुलिस पर इस गाने का नशा चढ़ा नजर आ रहा है।
एक ट्विटर यूजर Nenavath Jagan ने अमेरिकी पुलिस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में कैलिफोर्निया पुलिस फिल्म RRR के गाने 'नाटू नाटू' पर परफॉर्म करने की कोशिश कर रही है और इसे इंजॉय करती नजर आ रही है। हालांकि, ये वीडियो 11 मार्च को शेयर किया गया है जिससे साफ है कि इस गाने को मिले ऑस्कर अवॉर्ड से पहले ही इसका जादू दुनिया भर में चल चुका था।
दो पुलिस ऑफिसर डांस करते दिख रहे हैं
इस वीडियो में काफी सारे लोग सड़क पर होले खेलते दिख रहे हैं। इस वीडियो में 'नाटू नाटू' गाना भी बज रहा है और बाकी लोगों के साथ दो पुलिस ऑफिसर भी दिख रहे हैं जो इस दौरान 'नाटू नाटू' के हुक स्टेप्स करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को लोग जमकर लाइक और शेयर भी कर रहे हैं।
एम.एम कीरावनी ने मंच पर अवॉर्ड लेते हुए गाते हुए नजर आए
बता दें कि 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म RRR का ये गाना 'नाटू नाटू' नाॉमिनेटेड था और जैसे ही इस गाने की घोषणा विनर के तौर पर की गई, पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर एस.एस. राजामौली के अलावा दोनों एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर भी मौजूद थे। इस गाने के म्यूजिक कम्पोजर एम.एम कीरावनी ने मंच पर अवॉर्ड लेते हुए गाते हुए नजर आए। इस वक्त देश भर में 'आरआरआर' की धूम मची हुई है।
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…