वोलोडिमिर जेलेंस्की देंगे उद्घाटन भाषण
मंगलवार को डेमोक्रेसी समिट का उद्घाटन यूक्रेन में शांति पर राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से उद्बोधन से शुरू होगा। पहले शिखर सम्मेलन में भी जेलेंस्की शामिल हुए थे, लेकिन तब उनका देश युद्ध का सामना नहीं कर रहा था। ऐसे में उनकी उपस्थिति रूस के साथ अच्छे संबंध रखने वाले कुछ देशों के लिए अच्छा अनुभव नहीं होने वाला है। अपने संबोधन के दौरान जेलेंस्की रूस पर निशाना साध सकते हैं।
अपने ही वादे से पीछे हट रहे बाइडेन
बाइडेन ने पहले शिखर सम्मेलन के दौरान दुनियाभर के गैर लोकतांत्रिक देशों से दूरी बनाने और निरंकुश नेताओं को अलग-थलग करने का वादा किया था। लेकिन, बाद में बाइडेन अपने वादे से मुकर गए और दुनिया के लगभग हर एक निरंकुश कहे जाने वाले नेता से मुलाकात की। बाइडेन पिछले साल सऊदी अरब में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मिले थे। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी दो बार बैठकें की थी। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी जो बाइडेन शिखर सम्मेलन कर चुके हैं।
