भारतीय अदालतों में राहुल गांधी केस पर अमेरिका की नजर, क्या कांग्रेस नेता के संपर्क में है बाइडन सरकार?
Updated on
28-03-2023 07:32 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका भारतीय अदालतों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के केस पर नजर बनाए हुए है। यह कहना है कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वेदांत पटेल का। सोमवार को उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत सरकार के साथ अभिव्यक्ति की आजादी सहित लोकतांत्रिक मूल्यों पर एक साझा प्रतिबद्धता में शामिल है। वेदांत पटेल से राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने को लेकर सवाल पूछा गया था। एक प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने कहा, 'कानून का शासन और न्यायिक स्वतंत्रता के लिए सम्मान किसी भी लोकतंत्र का आधार होता है और हम भारतीय अदालतों में राहुल गांधी के केस को देख रहे हैं।'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से सांसद थे। उनकी 'मोदी सरनेम' टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद शुक्रवार को राहुल गांधी को लोकसभा सदस्य (सांसद) के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। वेदांत पटेल ने कहा, 'अमेरिका लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता पर भारत सरकार के साथ जुड़ा हुआ है जिसमें अभिव्यक्ति की आजादी भी शामिल है।'
क्या राहुल गांधी के संपर्क में है अमेरिका?
उन्होंने कहा कि हम अपने दोनों लोकतंत्रों को मजबूत करने के लिए अभिव्यक्ति की आजादी सहित मानवाधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व को रेखांकित करना जारी रखेंगे। पटेल से पूछा गया कि क्या अमेरिका भारत या राहुल गांधी के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा, 'मेरे पास इस बारे में बताने के लिए कुछ विशेष नहीं है।' उन्होंने कहा कि किसी भी देश जिससे हमारे द्विपक्षीय संबंध हैं, वहां के विपक्षी दलों के सदस्यों के साथ जुड़ना हमारे लिए सामान्य और मानक है लेकिन मेरे पास बताने के लिए कुछ खास नहीं है।
क्या है पूरा मामला?
सूरत की अदालत ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कर्नाटक में एक चुनावी रैली के दौरान 2019 में की गई उनकी 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर मानहानि केस में दो साल जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी संसद सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी। कांग्रेस इसके खिलाफ सड़कों पर है और प्रदर्शन कर रही है। लोकसभा सदस्यता जाने के बाद लोकसभा आवास समिति ने राहुल को सरकारी बंगला खाली करने का भी नोटिस दिया है। उन्हें 22 अप्रैल तक सरकारी आवास को खाली करना होगा।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…