टी20 विश्व कप से पहले अमेरिका का स्टार बल्लेबाज सस्पेंड, आईसीसी ने इस वजह से की कार्रवाई
Updated on
29-01-2026 01:16 PM
दुबई: आईसीसी ने 2023-24 में बारबाडोस में आयोजित बीआईएम10 लीग के दौरान कथित फिक्सिंग के मामले में अमेरिका के बल्लेबाज आरोन जोन्स को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। जोन्स 2024 में टी20 विश्व कप में डेब्यू करते हुए सुपर-8 चरण तक पहुंचने वाली अमेरिकी टीम का हिस्सा थे। उन पर भ्रष्ट प्रस्ताव की जानकारी संबंधित अधिकारियों को न देने और कथित अपराध की जांच में सहयोग न करने का भी आरोप लगाया गया है।
आईसीसी ने बयान जारी किया
आरोन जोन्स को लेकर आईसीसी ने बयान जारी किया। आईसीसी की तरफ से कहा गया, 'आईसीसी ने अमेरिका के खिलाड़ी आरोन जोन्स पर क्रिकेट वेस्टइंडीज और आईसीसी के भ्रष्टाचार-रोधी संहिता के तहत पांच उल्लंघनों का आरोप लगाया है। ये आरोप मुख्य रूप से 2023-24 के बीआईएम10 टूर्नामेंट से जुड़े हैं, जो सीडब्ल्यूआई की भ्रष्टाचार-रोधी संहिता के अधिकार क्षेत्र में आता है, जबकि दो अन्य आरोप अंतरराष्ट्रीय मैचों से संबंधित हैं, जो आईसीसी संहिता के अंतर्गत आते हैं।’
आईसीसी के मुताबिक, ‘जोन्स को तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार के क्रिकेट से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें 28 जनवरी 2026 से 14 दिनों के भीतर आरोपों का जवाब देना होगा।'
आरोन जोन्स का करियर
आरोन जोन्स ने अमेरिका के लिए 53 वनडे के साथ ही 48 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे में उनके नाम 1664 रन हैं जबकि टी20 इंटरनेशनल में 770 रन बनाए हैं। 2024 विश्व कप 2024 में उन्होंने कनाडा के खिलाफ 94 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह उनकी करियर की सबसे बड़ी पारी भी है। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 8 विकेट हैं। उन्होंने पिछले साल अप्रैल में कनाडा के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…