Select Date:

'धुरंधर 2' विवाद के बीच विशाल ददलानी पाकिस्तानी जर्नलिस्ट संग दिखे, जो ISI सपोर्टर हैं! लोग बोले- ये मुखबिर

Updated on 25-03-2026 12:39 PM
विशाल ददलानी ने हाल ही में 'धुरंधर 2' के खिलाफ जमकर निशाना साधा। विशाल का एक वीडियो उस पाकिस्तानी जर्नलिस्ट के साथ सुर्खियां बटोर रहा, जिनपर ISI का हिस्सा होने का भी आरोप है। इसी के साथ विशाल ददलानी अब विवाद से बुरी तरह घिरे नजर आ रहे हैं। इसे लेकर लोगों के काफी तीखे रिएक्शंस सामने आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर नजर आ रहे इस वीडियो में पाकिस्तानी जर्नलिस्ट विशाल ददलानी की जमकर तारीफें करती दिख रहीं। इस वायरल वीडियो में ददलानी को सफीना खान से बातचीत करते हुए दिखाया गया है, जिन्हें ऑनलाइन पाकिस्तानी जर्नलिस्ट और ISI की कथित सहयोगी बताया जा रहा है। यह वीडियो इसलिए भी लोगों के निशाने पर है क्योंकि हाल ही में सिंगर ने फिल्म 'धुरंधर 2' पर इन्डायरेक्टली कॉमेंट किया था।

कथित पाकिस्तानी पत्रकार सफीना विशाल की तारीफें करते नहीं थक रहीं

इस लेटेस्ट वीडियो में सफीना कहती हैं, 'वो तो लीजेंड हैं! बॉलीवुड में वायरल होने वाले सभी गानों और म्यूजिक के लिए वो ही सब कुछ हैं।' बाद में विशाल सफीना को बताते हैं कि वो होटल में ठहरे हुए हैं और किसी से मिलने आए थे। हालांकि, इस वीडियो पर अभी तक विशाल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

लोगों ने कहा- सरकार इनपर ध्यान दे, ये आदमी मुखबिर है

लेकिन सोशल मीडिया पर काफी यूजर्स ने विशाल को घेरा है। लोग उनकी खुलकर आलोचना कर रहे हैं। कुछ ने वीडियो में उनकी भूमिका पर सवाल भी खड़े किए। लोग उन्हें फिल्मों में बैन करने तक की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'इन्हें किसी रिएलिटी शोज में अलाउ नहीं करना चाहिए, लंदन में इस एंटी सोशल एक्टिविटीज की वजह से।' एक ने कहा, 'सरकार इनपर ध्यान दे, ये आदमी मुखबिर है।' एक और ने कहा, 'इसे बॉयकॉट करो, मुझे कभी इसका गाना और ये पसंद नहीं आया।'

विशाल ददलानी ने 'धुरंधर 2' रिलीज के बाद किया पोस्ट

यहां याद दिलाते चलें कि 'धुरंधर 2' की तारीफ में जहां बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की हस्तियों ने नतमस्तक कर लिया है वहीं विशाल उनलोगों में से हैं जिन्हें ये फिल्म पसंद नहीं आई। हाल ही में 22 मार्च को विशाल ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए आदित्य धर की डायरेक्टेड 'धुरंधर द रिवेंज' के बारे में बात की जो एक तंज की तरह था।

कौन हैं सफीना खान?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सफीना खान लंदन में रहने वाली पाकिस्तानी जर्नलिस्ट और इसी के साथ व्लॉगर भी हैं। सफीना पाकिस्तानी राजनीति और विदेश नीति पर रिपोर्टिंग के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। उन्हें अक्सर ब्रिटेन में पाकिस्तानी हाई कमिशन के बाहर रिपोर्टिंग करते देखा गया है। पत्रकार होने के साथ-साथ वो कॉन्ट्रोवर्सी में भी काफी रहती हैं जिन्हें ISI सपोर्टर भी बताया जाता है। सफीना पर ISI को सपोर्ट करने और सत्ता समर्थक विचार रखने का आरोप है।

लंदन के O2 एरिना में एक शो का है वीडियो

बताते चलें कि सफीना खान ने फेसबुक पर विशाल ददलानी के साथ ही भारतीय सिंगर और रैपर बादशाह के साथ भी वीडियो शेयर किया है। दरअसल, ये लंदन के O2 एरिना में एक शो का है, जहां बादशाह, विशाल ददलानी और राहत फतेह अली खान जैसे दिग्‍गज परफॉर्म करने पहुंचे थे। सफीना भी वहां मौजूद थीं। वह लिखती हैं कि इस सफल शो में बादशाह ने मजमा लूट लिया, उन्‍हें लंदनवासियों से भरपूर प्‍यार मिला।

विशाल ने कहा था- फिल्म मनोरंजन के लिए देखिए

उन्होंने 2016 में नोटबंदी होने के बावजूद, भारत पर आतंकी हमले होने बंद नहीं होने की बातें करते हुए कहा, 'फिल्म मनोरंजन के लिए देखिए लेकिन जानकारी सही सोर्स से लीजिए। आजकल जो चीजें चल रही हैं, उसमें ये याद रखना जरूरी है कि फिल्म सिर्फ मनोरंजन है। फैक्ट्स तो फैक्ट्स ही होते हैं। चाहे कुछ भी हो जाए।

विशाल ने कहा- आतंकी हमलों में कुछ बदलाव नहीं

विशाल ददलानी ने आगे लिखा कि साल 2019 में पुलमवामा में आतंकी हमला हुआ और बॉर्डर पर भी लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। नोटबंदी का इरादा सिर्फ टेरर फंडिंग पर शिकंजा कसना था लेकिन इससे आतंकी हमलों में कुछ बदलाव नहीं आया। इस तरह विशाल ददलानी ने कुछ ऐसे फैक्ट्स को अपने पोस्ट में क्लियर करने की कोशिश की जो 'धुरंधर' में दिखाए गए हैं और काफी लोगों को उनका ये सब लिखना पसंद नहीं आया। 'धुरंधर 2' के खिलाफ उनके पोस्ट के बाद अब लोग विशाल के वीडियो पर खूब गुस्सा उतार रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.