कोरोना की नई लहर के खतरे के बीच क्या वैक्सीन की चौथी डोज का वक्त आ गया
Updated on
29-12-2022 06:49 PM
नई दिल्ली: कई देश अपने यहां कोविड से बचाव वाली वैक्सीन की चौथी डोज भी दे रहे हैं। लेकिन कोविड एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत में चौथी बूस्टर डोज की अभी जरूरत नहीं है। वजह यह कि देश में अभी तक 73% लोगों ने तीसरी डोज ही नहीं ली है। साथ ही, इस बारे में कोई आंकड़ा नहीं है कि जो टीके अभी दिए जा रहे हैं, उन्हें अगर दूसरी बूस्टर डोज के रूप में दिया जाएगा तो कितना फायदा होगा। भारत में बड़ी संख्या में लोग वायरस के संपर्क में आ चुके हैं और उन्हें टीका भी लगाया गया है, ऐसे में स्थिति काफी अलग है।
नेजल वैक्सीन किन्हें नहीं? भारत में कोविड वैक्सीन टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. एन.के. अरोड़ा ने कहा कि नेजल वैक्सीन को बूस्टर डोज के रूप में ही मंजूरी दी गई है। इसे उन लोगों को नहीं लगाई जा सकती है, जिन्होंने एहतियाती डोज ले ली है। वैक्सीन टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. एन. के. अरोड़ा ने कहा कि यह वैक्सीन उन लोगों के लिए है, जिन्होंने अभी तक कोविड से बचाव वाली तीसरी यानी प्रिकॉशनरी डोज नहीं ली है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…