राहुल गांधी के लंदन लेक्चर पर विवाद के बीच बहरीन से आया BJD सांसद का वीडियो, जमकर हो रही तारीफ
Updated on
16-03-2023 08:24 PM
मनामा: भारत के सांसद सस्मित पात्रा इस समय बहरीन में आयोजित 146वीं इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) में हिस्सा लेने के लिए राजधानी मनामा में मौजूद हैं। बुधवार को सस्मित जब इस सभा को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने दुनिया को बताया कि किस तरह से भारत ने कोविड-19 के समय हर देश की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया। सस्मित ने कहा कि भारत ने 99 देशों और संयुक्त राष्ट्र (UN) से जुड़ी इकाईयों को कोविड वैक्सीन मुहैया कराई। उनका यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनकी काफी सराहना कर रहे हैं। कैसे भारत ने की मदद यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब देश में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की उनके लंदन लेक्चर की वजह से जमकर निंदा हो रही है। यह वीडियो सामने आने के बाद लोग सस्मित की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इससे पहले सस्मित ने पाकिस्तान पर जिस तरह से हमला बोला था, वह भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। सस्मित ने कहा कि भारत ने कोविड-19 के दौरान 291 मिलियन मेक-इन-इंडिया खुराक 99 देशों को भेजी।
कौन हैं सांसद सस्मित पात्रा सस्मित ने कहा कि आज भारत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत 'सबका साथ, सबका विकास' सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुम्बकम में यकीन करता है और पूरी दुनिया को अपना एक परिवार करार देता है। सस्मित यह बताना भी नहीं भूले भारत दुनिया का वह देश है जिसका लोकतंत्र सबसे बड़ा है।
उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांति में यकीन रखता है और इसने कभी किसी पर भी हमला नहीं किया है। सस्मित की मानें तो भारत ने महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत पर यकीन किया और इस वजह से शांति के सिद्धांत को आगे बढ़ाता आया है। सस्मित भारत के ओडिशा राज्य से आते हैं और बीजू जनता दल (BJD) पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं।
पाकिस्तान आतंकियों का एक्सपोर्टर सस्मित ने एक ही दिन पहले पाकिस्तान पर भी हमला बोला था। उन्होंने कश्मीर मसले पर पाकिस्तान को लताड़ लगाई थी। सस्मित ने कहा था कि पड़ोसी देश अपनी आदतनुसार हर बार कश्मीर का जिक्र करता है। उन्होंने इस मुल्क को आतंकवादियों का निर्यातक देश कहा था और कहा था कि जम्मू कश्मीर पर उसकी कोई सोच नहीं है। पात्रा ने कहा था कि यह काफी दुभार्ग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान ने इस मंच से भी जम्मू कश्मीर का ही राग अलापा है।
जम्मू कश्मीर अभिन्न अंग
उन्होंने कहा था कि एक बार फिर उसने साबित कर दिया है कि ऐसे मंच का प्रयोग वह हमेशा गलत मकसद के लिए करता है। सस्मित ने पाकिस्तान को संदेश देते हुए कहा था कि जम्मू कश्मीर, भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। ऐसे में किसी भी देश की तरफ से कही गई कोई भी बात और प्रोपेगैंडा कभी काम नहीं आएगा। पूरी दुनिया इस सच को इनकार नहीं कर सकती है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…