Select Date:

चुनावी नतीजों के बीच आज Advait Infratech समेत ये शेयर भरेंगे उड़ान, तेजी के सिग्‍नल

Updated on 04-06-2024 01:10 PM
नई दिल्‍ली: एग्जिट पोल्‍स के बाद सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार में चौतरफा लिवाली देखने को मिली थी। इससे 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,507.47 अंक यानी 3.39 फीसदी उछलकर रिकॉर्ड 76,468.78 अंक पर बंद हुआ था। यह पिछले तीन साल में एक दिन में सबसे बड़ी तेजी थी। कारोबार के दौरान सूचकांक एक समय 2,777.58 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 76,738.89 अंक तक चला गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 733.20 अंक यानी 3.25 फीसदी उछलकर अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 23,263.90 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 808 अंक यानी 3.58 फीसदी चढ़कर रिकॉर्ड 23,338.70 अंक पर पहुंच गया था। सेंसेक्स और निफ्टी में यह एक फरवरी, 2021 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी तेजी थी। उस समय बजट पेश होने के बाद दोनों सूचकांक करीब पांच फीसदी मजबूत हुए थे। शनिवार को ‘एग्जिट पोल’ में बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की बड़ी जीत के अनुमान के बाद बाजार में यह तेजी आई थी। आज कुछ देर में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक और पावरग्रिड नौ फीसदी से अधिक चढ़े थे। लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील प्रमुख रूप से लाभ में रहे थे। दूसरी तरफ सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, नेस्ले और इन्फोसिस के शेयर नुकसान में रहे थे।

इन शेयरों में दिख रही तेजी

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Amines & Plasticizers, Advait Infratech और AMIC Forging पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Zensar Technologies, Insolation Energy, Elantas Beck India और Systematix Corporate Services के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Adani Ports, NTPC, SBI, Power Grid, Adani Enterprises, L&T और Reliance Industries शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.