Select Date:

करण कुंद्रा से शादी की खबरों के बीच तेजस्वी प्रकाश ने फ्लॉन्ट की रिंग, कहा बड़ा दिन है

Updated on 10-09-2022 06:32 PM

तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस के दौरान करण कुंद्रा के करीब आईं। शो में हालांकि कभी दोनों के बीच रोमांटिक बॉन्ड दिखता था तो कभी दोनों लड़ते। हालांकि शो से बाहर आने के बाद दोनों का रिश्ता और स्ट्रॉन्ग हो गया है। दोनों अब एक-दूसरे के साथ डेट पर जाते हैं, एक-दूसरे के परिवार के भी करीब हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते हैं। इसी बीच अब तेजस्वी अपनी कुछ फोटोज शेयर कर काफी सुर्खियों में हैं। इन फोटोज में तेजस्वी अपनी डायमंड की रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं।

फोटोज में आप देखेंगे कि तेजस्वी ने डायमंड रिंग पहनी है और इसे फ्लॉन्ट करते हुए वह काफी खुश हैं। फोटोज शेयर कर तेजस्वी ने लिखा बड़ा दिन और इसके साथ दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है।

तेजस्वी के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाई देने लगे। अर्जुन बिजलानी और महक चहल ने तेजस्वी को बधाई दी। लेकिन बता दें कि फैंस को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि करण और तेजस्वी ने सगाई नहीं की है।

आप पोस्ट को ध्यान से पढ़ेंगे तो देखेंगे कि तेजस्वी, डायमंड रिंग के ब्रांड का एड कर रही हैं। इसी के साथ करण कुंद्रा ने भी इस पोस्ट पर कमेंट कर सच का खुलासा कर दिया है। करण ने लिखा, बेब तुम्हारे इस पोस्ट ने मेरे व्हाट्स एप को तोड़ दिया है। बताओ कि ये एक एड है।

शादी पर क्या है प्लान

कुछ दिनों पहले शादी को लेकर सवाल किए जाने पर करण ने कहा था, मैंने एक्सेप्ट कर लिया है कि मेरी शादी तेजस्वी से हो रही है। पहली शादी है जो इंडिया ने डिसाइड कर ली है कि ये तो होनी ही है। हमसे तो कोई पूछ ही नहीं रहा। इसके बाद शादी की डेट के बारे में पूछे जाने पर एक्टर ने कहा, हम फिलहाल डेट कर रहे हैं एक-दूसरे को। मैं बिग बॉस के अंदर था तभी से शादी के लिए तैयार था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.